{"_id":"685c5bd83d924717a90047c0","slug":"woman-dragged-for-20-meters-after-collision-with-van-dies-lucknow-news-c-13-knp1050-1266062-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वैन से टक्कर के बाद 20 मीटर तक घिसटी महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वैन से टक्कर के बाद 20 मीटर तक घिसटी महिला, मौत
विज्ञापन
प्रतीीकात्मक फोटो
मलिहाबाद। माल के आजाद नगर में मंगलवार सुबह मंदिर से दर्शन कर लौट रहीं सुधा (55) की विपरीत दिशा से आ रही वैन से टक्कर हो गई। वह वैन के अगले हिस्से में फंसकर करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गईं। हादसे में उनकी मौत हो गई।
बेटे अर्पित के मुताबिक सुधा आठ बजे माल थाने के निकट शिव मंदिर से पूजा करके पैदल घर लौट रही थीं। तभी माल मंडी गली के निकट उल्टी दिशा से सवारी बैठाकर आ रही वैन से टक्कर के बाद उसमें फंसकर घिसटती चली गईं। 20 मीटर दूर जाने के बाद सुधा वैन से छिटककर सड़क पर जा गिरीं।
आसपास के दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। यहां उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर माल नवाब अहमद ने बताया कि अर्पित की तहरीर पर केस दर्ज कर वैन चालक अब्बास को हिरासत में ले लिया गया है। सुधा के परिवार में पति इंद्रपाल व तीन बेटे हैं।