{"_id":"5ee56f71608c2b3aab371ef1","slug":"woman-donate-1-10-crores-on-pm-s-appeal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना... पीएम की अपील पर महिला ने दे दिए 1.10 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना... पीएम की अपील पर महिला ने दे दिए 1.10 करोड़
Sun, 14 Jun 2020 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 14 Jun 2020 05:59 AM IST
सार
- लखनऊ की बुजुर्ग पुष्पा दुबे ने पेश की मिसाल, जिंदगी भर की कमाई पीएम-सीएम राहत कोष में दी
- 10 साल पहले पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं पुष्पा
विज्ञापन
लखनऊ की पुष्पा दुबे ने जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 1 करोड़ व 10 लाख का चेक सौंपा तो सीएम ने उनके प्रयास की जमकर सराहना की और इस संबंध में ट्वीट भी किया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना महामारी से लड़ाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोगों की अपील से 70 साल की बुजुर्ग महिला पुष्पा दुबे इतनी प्रभावित हुईं कि अपनी जीवन भर की कमाई और जमा पूंजी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दे दी।
विज्ञापन
पुष्पा दुबे ने पीएम राहत कोष में 1 करोड़ रुपये व सीएम राहत कोष में 10 लाख रुपये दाम किए। करीब 10 साल पहले यूपी पुलिस से इंस्पेक्टर के पद से रिटायर हुईं पुष्पा ने एलआईसी की पॉलिसी और फिक्स्ड डिपॉजिट तोड़कर यह रकम इकट्ठा की। शनिवार को उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर ड्राफ्ट सौंपा।
विज्ञापन
लखनऊ की इंदिरा नगर निवासी पुष्पा ने कहा कि पीएम की अपील के अलावा सपने में वैश्विक महामारी से निपटने में मदद की प्रेरणा मिली। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में एकाकी जीवन जीने वाली पुष्पा ने बताया कि उनकी आखिरी तैनाती सचिवालय और सीआईडी मुख्यालय में रही थी।
विज्ञापन
परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी न देते हुए बताया कि वे अपने मकान में रहती हैं। उन्हें जो पेंशन मिलती है, उनके जीवनयापन के लिए पर्याप्त है। उन्होंने बताया कि बचपन में ही उनके पिता केडी दुबे का निधन हो गया था। उनकी मां ने संघर्ष करके पढ़ाया।
इटावा व पीलीभीत में परवरिश के दौरान एमएससी की पढ़ाई की और पुलिस विभाग में नौकरी की। उन्होंने यूनियन बैंक शाखा मुंशी पुलिया के बैंक मैनेजर गौरीशंकर मिश्रा व सीनियर मैनेजर गौरव उपाध्याय को जमापूंजी दान करने की इच्छा बताई तो उन्होंने ड्राफ्ट तैयार करवाया। ड्राफ्ट सौंपे जाते समय इनके अलावा भाजपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष राम निवास यादव भी मौजूद रहे।