फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman dies in collision with high speed tempo, two daughters critical

Lucknow News: तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से महिला की मौत, दो बेटियां गंभीर

Mon, 17 Feb 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 17 Feb 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in collision with high speed tempo, two daughters critical
सुमन। (फाइल फोटो)
बख्शी का तालाब। नंदना गांव के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से कोटवा निवासी सुमन विश्वकर्मा (42) की मौत हो गई। हादसे में उनकी दो बेटियां आरती व प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने आरोपी चालक संजय गुप्ता को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


कोटवा गांव निवासी किसान प्रमोद विश्वकर्मा के मुताबिक दोपहर को पत्नी सुमन, बेटी आरती (20) और प्रिया (15) के साथ नंदना गांव स्थित 51 शक्तिपीठ मंदिर दर्शन करने गई थीं। दोपहर तीन बजे तीनों लौट रही थीं। सीतापुर हाईवे पर लखनऊ से इटौंजा की तरफ सवारी लेकर जा रहे टेंपो में तीनों को टक्कर मार दी। सुमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन


तीन साल से मायके में रह रहीं थी
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरती और प्रिया को अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया है कि आरोपी टेंपो चालक बख्शी का तालाब में रविंद्र विहार काॅलोनी निवासी संजय गुप्ता को हिरासत में ले लिया है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। आरती पारिवारिक विवाद के चलते तीन साल से मायके में रह रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed