फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman committed suicide in ghazipur

दो महिलाओं ने की आत्महत्या, एक ने फांसी लगाई तो दूसरी ने गोमती में कूदकर दी जान

Sat, 30 May 2020 02:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 30 May 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
woman committed suicide in ghazipur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में घरेलू कलह में महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी, जबकि महानगर में बीमारी से परेशान महिला ने गोमती में कूदकर खुदकुशी कर ली। उधर करंट से एक राजमिस्त्री व रिटायर्ड कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन


एडीसीपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गाजीपुर के सर्वोदयनगर निवासी चंदन गुप्ता 35 वर्षीय पत्नी ज्योति व दो बच्चों के साथ रहकर भूतनाथ बाजार के पास पूरी-कचौड़ी का ठेला लगाता है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया। इससे नाराज ज्योति ने ऊपर के कमरे में जाकर साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। सूचना पाकर वजीरगंज के रकाबगंज निवासी ज्योति के पिता कन्हैयालाल व अन्य मौके पर पहुंच गए। पुलिस कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। कन्हैयालाल का कहना है कि दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगर के निशातगंज छठी गली निवासी छोटेलाल निषाद की 30 वर्षीय बेटी मालती का शव शुक्रवार सुबह गोमती में उतराता मिला। पुलिस का कहना है कि मालती 12 साल से गंभीर बीमारी से पीड़ित थी और अवसाद में थी। गुरुवार रात घर वाले सोने चले गए तो उसने गोमती में छलांग लगा दी। उसका शव स्मृति वाटिका के पास पानी में उतराता मिला। भाई अनिल ने शव की शिनाख्त की।

हादसे में डीसीएम चालक की मौत

इसके अलावा पारा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर 40 वर्षीय राजमिस्त्री जितेंद्र की मौत हो गई। इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह ने बताया कि जितेंद्र मलिहाबाद के कनार गांव का रहने वाला था। वह एक महीने से बुद्धेश्वर स्थित राहुल के मकान में काम कर रहा था। गुरुवार शाम दूसरी मंजिल पर स्लैब के लिए सरिया बांधते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। परिवार में पत्नी सुनीता व तीन बच्चे हैं। 


उधर, कृष्णानगर की इंद्रलोक कॉलोनी निवासी जल निगम से रिटायर्ड राजन मल्होत्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि राजन मूलरूप से झांसी के थे और यहां अकेले रहते थे। शुक्रवार दोपहर मुहल्ले में खेल रहे बच्चों ने खिड़की से झांककर देखा तो बुजुर्ग का शव जमीन पर पड़ा देख हड़कंप मच गया। सूचना पाकर आई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

मोहनलालगंज क्षेत्र के फतेखेड़ा गांव के पास सड़क पर खड़ी डीसीएम को रायबरेली की ओर से आ रही डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे डीसीएम चालक बिलासपुर के रामपुर निवासी इमरान की मौत हो गई। इंस्पेक्टर गऊदीन शुक्ला के मुताबिक चालक के पास मिले आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान हुई। उसके घरवालों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed