{"_id":"6a36832540423d20290fb7cf","slug":"woman-body-found-hanging-in-lucknow-friend-accused-of-murder-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फंदे से लटकता मिला महिला का शव, दोस्त पर हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फंदे से लटकता मिला महिला का शव, दोस्त पर हत्या करने का आरोप
Sat, 20 Jun 2026 05:40 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 20 Jun 2026 05:40 PM IST
सार
राजधानी में महिला का शव फंदे से लटकता मिला। पति ने दोस्त पर हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Demo Image.
- फोटो : istock
विस्तार
राजधानी लखनऊ में कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के एलडीए कॉलोनी सेक्टर-डी में शुक्रवार सुबह सरिता (22 ) का शव उनके घर में फंदे से लटका मिला। पति ने दोस्त पर पत्नी की हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मूल रूप से सीतापुर के गौरा गांव निवासी दीपक एलडीए कॉलोनी सेक्टर-डी में पत्नी सरिता और दो बच्चों के साथ रहते थे। फेरी लगाने वाले दीपक ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह सामान बेचने के लिए घर से निकले थे। सुबह करीब 11 बजे उन्होंने किसी काम से पत्नी को कॉल की। मगर, बार-बार कॉल कट रही थी। कुछ देर बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
विज्ञापन
ऐसे में उन्होंने पड़ोसी को उनके घर जाने को कहा। पड़ोसी जब घर पहुंची तो उन्होंने बच्चों को बाहर बैठा देखा। जबकि, सरिता कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकती मिली। पड़ोसी ने घटना की जानकारी उन्हें दी। आनन-फानन वह घर पहुंचे और पत्नी के लेकर लोकबंधु अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत होने की पुष्टि कर दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस और सरिता के पिता राजकुमार को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
घटना से पहले पत्नी का हुआ था झगड़ा
पति ने बताया कि जब उन्होंने बेटी नंदिनी से पूछताछ की तो उसने बताया कि घटना से पहले मां का दोस्त घर आया था। उसने उन्हें और भाई को टॉफी का लालच देकर बाहर भेज दिया था। कुछ समय पहले पत्नी सरिता का दोस्त से बातचीत में झगड़ा हुआ था। इसके बाद से उसने घर आना बंद कर दिया था। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि सरिता के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। पति ने आरोप लगाया है। मगर, लिखित तहरीर नहीं दी है।