फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman and youth died in road accidents, six injured

Lucknow News: सड़क हादसों में महिला व युवक की जान गई, छह घायल

Sun, 21 May 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 21 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Woman and youth died in road accidents, six injured
रायबरेली। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सलोन में बाइक सवार दंपती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे पत्नी की मौत हो गई। इसी तरह डलमऊ में हुए सड़क हादसे में चार लोग घायल हुए। प्रतापगढ़ जिले में रायबरेली के दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इससे एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

सलोन कोतवाली क्षेत्र के राजापुर माफी निवासी उदयभान सीएचसी सलोन में कंप्यूटर ऑपरेटर है। शनिवार रात उदयभान अपनी पत्नी धनलक्ष्मी (35) के साथ एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए था। बाइक से दोनों वापस लौट रहे थे। प्रतापगढ़-रायबरेली हाईवे पर रम्मा का पुरवा गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे धनलक्ष्मी की मौत हो गई। युवक को सीएचसी सलोन से जिला अस्पताल रेफर किया गया। महिला की मौत से बेटी पंखुड़ी (7), बेटा वेद (5) और अथर्व (3) के अलावा अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कंप्यूटर की पत्नी की मौत से अस्पताल में चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने दुख जताया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के तकियामैदानपुर निवासी सुफियान (35) और तेलियाकोट निवासी राज (22) रविवार को प्रयागराज से रायबरेली आ रहे थे। प्रतापगढ़ जिले के ब्रम्हौली गांव के निकट डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे सुफियान की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल राज को सीएचसी ऊंचाहार में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। उधर डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के हींगामऊ के पास दो बाइकों में आमने सामने-टक्कर हो गई। इससे एक बाइक पर सवार मीरमिरानपुर निवासी बोधन (43) व दूसरी बाइक पर सवार अभिषेक (18) निवासी गोंदवारा, अभिषेक (19) निवासी महराजगंज, सचिन (10) निवासी दुबाने गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed