फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wolf attack in Ayodhya after Bahraich and Sitapur.

Ayodhya: बहराइच और सीतापुर के बाद अयोध्या में भेड़िये की दस्तक, हमले में 11 लोग हुए घायल, दहशत में ग्रामीण

Mon, 07 Oct 2024 10:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Mon, 07 Oct 2024 10:05 PM IST
सार

भेड़िया अयोध्या के मिल्कीपुर क्षेत्र के छह गांवों में चहलकदमी कर रहा है। खौफजदा ग्रामीणों ने सियार पर हमलाकर मार डाला। वन विभाग की टीमों ने प्रभावित इलाकों में गश्त शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
Wolf attack in Ayodhya after Bahraich and Sitapur.
भेड़िया (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच और सीतापुर के बाद अब रामनगरी में भी भेड़िये के आतंक ने दस्तक दे दी है। मिल्कीपुर के हैरिंग्टनगंज क्षेत्र में भेड़िये के हमले में अब तक 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। छह गांवों में भेड़िये की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत हैं। इस बीच खौफजदा ग्रामीणों ने भेड़िया समझकर एक सियार को मार डाला। वन विभाग की टीमों ने प्रभावित इलाकों में गश्त शुरू कर दी है। मरूई गनेशपुर में भेड़िये को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है।

विज्ञापन


इनायतनगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आदिलपुर पूरे खड़भड़ेपुर निवासी तारावती रविवार रात आठ बजे गांव की महिलाओं के साथ रेवतीगंज बाजार में दुर्गा पूजा और रामलीला देखने जा रही थीं। महिलाओं का समूह जैसे ही पूरे पराग पंडित गांव से आगे बढ़ा कि उमा शंकर शुक्ल के गन्ने के खेत से अंधेरे में अचानक उन पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। इस दौरान तारा देवी के चेहरे पर गहरी चोट आई। शोर मचाने पर फिर से गन्ने के खेत में भाग गया। डरे-सहमे प्रत्यक्षदर्शियों ने हमला करने वाले जानवर के भेड़िया होने का दावा किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी हत्याकांड: चंदन और पूनम के संबंधों पर गांव और परिवार की दबी जुबान से खुल रहे रहस्य, होती रही चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - फीस न जमा होने पर स्कूल प्रबंधन की मनमानी, बच्चों को बाहर निकाला, बिलखते रहे बच्चे


इसी तरह उरूवा वैश्य गांव के शिवराम, गीता देवी, त्रिभुवन, देवेंद्र कुमार सिंह, कल्पना, कलावती, पूरे महोलिया निवासी सावित्री, कमलेश, पूरे जमोलिया निवासी कालिका शर्मा व नियामतपुर सोनबरसा निवासी ननका भी भेड़िये के हमले में घायल हुए हैं। वहीं, तीन दिन पहले आदिलपुर निवासी रामजीत का पालतू कुत्ता गायब हो गया था। इसका कंकाल मिला है। क्षेत्र के उरुआ वैश्य, जमोलिया, आदिलपुर, सोनवरसा और रेवतीगंज समेत आसपास के अन्य गांवों में भेड़िये की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है।

विद्यालय में छात्राओं की उपस्थिति हुई कम

इस बीच भेड़िये के चक्कर में ग्रामीणों ने एक सियार को मार डाला। रविवार देर रात हुई इस घटना के बाद सोमवार को सुबह कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, आदिलपुर में छात्राओं की उपस्थिति पर भी असर पड़ा। विद्यालय के सहायक अध्यापक ब्रह्म प्रकाश दुबे ने बताया कि स्कूल में 100 से अधिक छात्राएं पढ़ती हैं। भेड़िये के हमले के बाद सोमवार को विद्यालय में सिर्फ 40 छात्राएं आईं। इनमें भी 10 को वे अपनी कार में बैठाकर लाए। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार आर्या ने बताया कि किसी जानवर के हमले से गंभीर रूप से घायल महिला तारावती का रविवार रात उपचार किया गया है। महिला की हालत अब ठीक है।

जनहानि रोकने के लिए जंगली जानवर को सुरक्षित पकड़ने का प्रयास
उप प्रभागीय वन अधिकारी केएन सुधीर ने बताया कि भेड़िये की धरपकड़ के लिए छह सदस्यीय टीम गठित की गई है। इनकी ओर से गश्त की जा रही है। एक स्थान पर पिंजरा लगाया गया है। अभी तक भेड़िये के पग चिन्ह नहीं मिले हैं। जो भी जंगली जानवर है, उसे सुरक्षित पकड़ने का प्रयास कर रहें हैं ताकि कोई जनहानि न होने पाए। उन्होंने कहा कि यह मौसम भेड़िये और सियार का मेटिंग पीरियड होता है। कुछ बड़े सियार और भेड़ियों में कई बार लोग अंतर नहीं कर पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed