{"_id":"bad8ac86758ae7e4e9effde71b955337","slug":"witness-takes-u-turn-in-jyoti-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योति मर्डर केस: अभियुक्त पलटा, नहीं बनेगा गवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योति मर्डर केस: अभियुक्त पलटा, नहीं बनेगा गवाह
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 08 Nov 2014 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के चर्चित ज्योति हत्याकांड के एक अभियुक्त रेनू ने शुक्रवार को सरकारी गवाह बनने से इनकार कर दिया। पहले उसने सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को रेनू के वकील संजीव तिवारी ने उसके सरकारी गवाह न बनने की अर्जी कोर्ट को दी और नॉट प्रेस करा लिया।
दूसरी तरफ ज्योति हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त पीयूष श्यामदासानी और मनीषा मखीजा सहित सभी आठ अभियुक्तों को सीएमएम सत्यदेव गुप्ता की कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
यहां ट्रायल की फाइल जिला जज के यहां भेजने पर सुनवाई हुई लेकिन अंतिम फैसला नहीं हो सका। मामले की सुनवाई 17 नवंबर को होगी।
ज्योति हत्याकांड के सभी अभियुक्तों को शुक्रवार को सीएमएम कोर्ट में तलब किया गया था। अभियुक्तों पीयूष, मनीषा, अवधेश, रेनू, सोनू और आशीष को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
जमानत पर रिहा पीयूष के चचेरे भाई कमलेश, मुकेश भी कोर्ट पहुंचे लेकिन पीयूष के पिता ओपी श्यामदासानी और मां पूनम ने हाजिरी माफी की अप्लीकेशन लगाई।
इस पर पीड़ित पक्ष (ज्योति के पिता) के अधिवक्ता ने आपत्ति की और कहा कि हाजिरी माफी लगाकर मामले को लटकाने की कोशिश की जा रही है।