{"_id":"5e143c648ebc3e87da1778d8","slug":"withdraw-41-thousand-rupees-from-the-account-of-lady-sipahi-of-cisf","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्ड जेब में और मुंबई-नासिक में निकल गए रुपये, शिकायत करने पर जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्ला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार्ड जेब में और मुंबई-नासिक में निकल गए रुपये, शिकायत करने पर जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्ला
Tue, 07 Jan 2020 03:34 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 07 Jan 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ में तैनात सिपाही अर्चना कुमारी के खाते से जालसाजों ने दो दिनों में 41 हजार रुपये की रकम साफ कर दी। पीड़ित ने बताया कि जालसाजों ने मुंबई और नासिक में रुपये निकाले है। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, मूलरूप से चुनार की अर्चना कुमारी सरोजनीनगर में अवध विहार कालोनी में किराए पर रहती हैं। अर्चना के मुताबिक, उनका वेतन खाता एसबीआई के ट्रांसपोर्टनगर शाखा में है।
विज्ञापन
रविवार शाम को जब एटीएम बूथ पर रुपये निकालने गई तो जानकारी हुई कि शनिवार व रविवार को उनके खाते से जालसाजों ने मुंबई व नासिक में 41 हजार रुपये निकाले हैं। पीड़िता ने बैंक अधिकारियों को जानकारी दी, लेकिन जिम्मेदारों ने अपना पल्ला झाड़ते हुए मुकदमा दर्ज कराने की बात कही।
विज्ञापन