{"_id":"5a56146c4f1c1b216f8b4ed2","slug":"winter-vacation-till-fourteen-january-dm-ordered","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ठंड से नहीं मिली राहत, स्कूल 14 जनवरी तक बंद रखने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से नहीं मिली राहत, स्कूल 14 जनवरी तक बंद रखने के आदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
ठंड से ठिठुरते बच्चे।
मौसम की बेरुखी कम होने का नाम नहीं ले रही। बुधवार को पारा चार डिग्री पहुंच गया। आने वाले दिनों में भी इसमें राहत के आसार नहीं है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी ने राजधानी के स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए हैं। कक्षा 9 से 12 तक की क्लॉस सुबह 10 बजे से लगेंगी।
विज्ञापन
हालांकि पिछले कुछ दिनों में दिन में धूप निकली, लेकिन बर्फीली हवाओं के चलते गलन से राहत नहीं मिल रही है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है।
विज्ञापन
वहां से टकराकर आ रही उत्तर-पछुआ बर्फीली हवा गलन पैदा कर रही है। दोपहर में धूप जरूर खिल रही है लेकिन तापमान बढ़ा हुआ है। धूप खिलने से वीकएंड तक मौसम में कुछ राहत मिलेगी, लेकिन उसके बाद फिर हाड़कंपाने वाले तेवर में लौटेगा मौसम।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 30 दिसंबर से स्कूलों की छुट्टियों का दौर जारी है। मौसम में सुधार न होता देख जिलाधिकारी कई बार छुट्टियों को बढ़ा चुके हैं।
Trending Videos
चढ़ते उतरते ठंड के तेवर
तारीख अधिकतम न्यूनतम
09 जनवरी 15.2 06.4
08 जनवरी 20.0 05.5
07 जनवरी 19.3 02.6
06 जनवरी 18.7 04.0
05 जनवरी 11.7 03.0
09 जनवरी 15.2 06.4
08 जनवरी 20.0 05.5
07 जनवरी 19.3 02.6
06 जनवरी 18.7 04.0
05 जनवरी 11.7 03.0