फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   winter diarrhea attacks lucknow kids

विंटर डायरिया के 10 बच्चे भर्ती, आप भी रहें सावधान

Sat, 07 Nov 2015 05:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 07 Nov 2015 05:03 PM IST
विज्ञापन
winter diarrhea attacks lucknow kids
ठंड की दस्तक और मौसम के बदलते मिजाज में लापरवाही सेहत पर भारी पड़ रही है। अधिक परेशानी बच्चों को हो रही है। डॉक्टरों का कहना है कि सुबह और रात की सर्द हवा बच्चों की सेहत के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन

 
डफरिन अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सलमान खान बताते हैं कि रेट्रो और नोरो वायरस से पीड़ित बच्चों को विंटर डायरिया की शिकायत हो रही है। बच्चों को सुबह या रात के समय खुली हवा में लेकर निकलने से पहले हल्के गरम कपड़े जरूर पहना देना चाहिए।
विज्ञापन


ठंडी हवा से बच्चों के नाक और सीने में जकड़न की समस्या होती है जिससे इंफेक्शन का खतरा रहता है।
बलरामपुर व सिविल अस्पताल में विंटर डायरिया से पीड़ित दस से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया है।

बलरामपुर में नवल किशोर रोड के अनमोल (12), हरदोई के राहुल (9), ठाकुरगंज की रूचि (11), सुनीता (10) और पराने लखनऊ के रहने वाले साहिल (13) समेत कई नवजात बच्चे भर्ती हैं। सभी की हालात सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह सिविल अस्पताल के बाल रोग वार्ड में आलमबाग के सुशांत (9), नरही के मनोज (12), सदर के अंकुर (8), मवैया के रत्नेश (14) और सीतापुर के अनुराग, बाराबंकी की माधुरी (8) समेत अन्य बच्चों को भर्ती कराया गया है।

बलरामपुर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विष्णुलाल बताते हैं कि बच्चों की सेहत के लिए शुरुआती सर्द हवा हानिकारक है। ऐसे में सावधानी बरतना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed