फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   winnner candidate of nikay election will get computerized certificate

निकाय चुनाव: विनर कैंडीडेट को मिलेगा कम्प्यूटराइज्ड सर्टिफिकेट, वेबसाइट पर मिलेगी डिटेल

Thu, 16 Nov 2017 01:49 PM IST
सैयद यासिर रजा/अमर उजाला, लखनऊ
सैयद यासिर रजा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 16 Nov 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
winnner candidate of nikay election will get computerized certificate
प्रतीकात्मक तस्वीर
निकाय चुनाव में पहली बार विजेता प्रत्याशी को कम्पयूटराइज्ड प्रमाणपत्र दिया जाएगा। साथ ही उसकी फोटो और उससे जुड़ी पूरी जानकारी परिणाम घोषित होते ही आयोग के पोर्टल www.sec.up.nic.in पर अपलोड कर दी जाएगी।
विज्ञापन


अपर राज्य निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश ने बताया कि मतदान और मतगणना के दिन के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। दिन में दो बार मतदान प्रतिशत आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। क्योंकि दो-दो घंटे का डेटा अपडेट करना मुश्किल होता है और सटीक जानकारी भी उपलब्ध नहीं हो पाती है।
विज्ञापन


 पहली बार मतदान प्रतिशत की जानकारी दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच दूसरी बार शाम पांच बजे से छह बजे के मध्य अपडेट की जाएगी। पहली बार 12 बजे तक के मतदान और दूसरी बार कुल मतदान की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना केंद्र पर लगाया जाएगा इंटरनेट
वेद प्रकाश ने बताया कि मतगणना केंद्र पर कंप्यूटर, प्रिंटर के साथ इंटरनेट स्थापित करने को कहा गया है। परिणाम घोषित होते ही सूचना निर्धारित प्रारूप में वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। साथ ही विजेता का विवरण भरकर कंप्यूटर से सर्टिफिकेट की कॉपी निकाली जाएगी। प्रमाणपत्र पर आरओ के हस्ताक्षर होंगे। इस कॉपी को वापस वेबसाइट पर स्कैन करके अपलोड किया जाएगा। इस बार परिणाम के साथ-साथ विजेता प्रत्याशी की फोटो भी और सभी प्रत्याशियों को मिले वोटों का विवरण भी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।

winnner candidate of nikay election will get computerized certificate
प्रतीकात्मक फोटो
वेद प्रकाश की मानें तो पहला रिजल्ट मतगणना शुरू होने के डेढ़ घंटे के अंदर आ जाएगा। सात घंटे में सभी रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। दिन में साढ़े तीन बजे तक सभी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। रिजल्ट पोर्टल पर अपलोड करने की जिम्मेदारी रिटर्निंग ऑफिसर की होगी।

तीसरे चरण के पर्यवेक्षकों को दिए निर्देश
राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने बुधवार को तीसरे चरण के पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की और उन्हें दिशानिर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील मतदान केंद्रों पर खास नजर रखने को कहा। पर्यवेक्षक जिले में पहुंचते ही डीएम और एसपी के बैठक करें और चुनाव तैयारियों से संबंधित पूरा ब्योरा अपने पास रखें। उन्हें आयोग के पोर्टल और विशेष रूप से तैयार एप पर सूचनाएं अपडेट करने के बारे में भी बताया गया।

तीसरे चरण में सहारनपुर, बागपत, बुलंदशहर, मुरादाबाद, संभल, बरेली, एटा, फिरोजाबाद, कन्नौज, औरय्या, कानपुर देहात, झांसी, महोबा, फतेहपुर, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर महाराजगंज, कुशीनगर, मऊ, चंदौली, जौनपुर और मिर्जापुर जिले में चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed