{"_id":"61c82a17063bdf5da0548eab","slug":"wing-commander-harshit-sinha-creamted-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लखनऊ लाया गया शहीद विंग कमांडर हर्षित सिन्हा का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लखनऊ लाया गया शहीद विंग कमांडर हर्षित सिन्हा का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Sun, 26 Dec 2021 02:08 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 26 Dec 2021 02:08 PM IST
सार
विंग कमांडर हर्षित सिन्हा का लखनऊ के बैकुंठधाम में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
लखनऊ पहुंचा विंग कमांडर हर्षित सिन्हा का शव व गमगीन परिजन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
विंग कमांडर हर्षित सिन्हा का पार्थिव शरीर रविवार सुबह लखनऊ लाया गया। उनके शव को गोमतीनगर विस्तार स्थित कावेरी अपार्टमेंट से बैकुंठधाम ले जाया गया।
विज्ञापन
बैकुंठधाम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बता दें कि जैसलमेर में शुक्रवार रात वायुसेना का एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसके पायलट हर्षित सिन्हा की हादसे में मौत हो गई थी।
हादसा सैम थाना क्षेत्र में हुआ था। सैम थाना एसएचओ दलपत सिंह ने बताया कि विमान सुदासरी के पास सैंड ड्यून्स में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।