{"_id":"66fdebdaf19ed26eef034417","slug":"will-be-able-to-see-live-location-of-buses-lucknow-news-c-13-1-lko1029-899341-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बसों की लाइव लोकेशन देख सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बसों की लाइव लोकेशन देख सकेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग अड्डे की एलईडी स्क्रीन पर बृहस्पतिवार से रोडवेज बसों की लाइव लोकेशन देख सकेंगे। इससे यात्री को बसों के आवागमन का पता लगेगा। मुख्यालय और क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर बनाए गए कमांड सेंटर से स्क्रीन पर बसों की लाइव लोकेशन भेजी जाएगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि आलमबाग व अवध बस स्टेशन पर बसों की आसानी से जानकारी मिल जाएगी। राही एप से बसों में एडवांस व तत्काल सीटों की बुकिंग कर सकते हैं। मार्गदर्शी एप इनकी लोकेशन बताएगा। हालांकि, इस सुविधा के शुभारंभ के लिए सीएम से समय मांगा गया है।