{"_id":"5bb1aa6f867a557feb4e37dc","slug":"wife-of-vivek-tiwari-meets-cm-yogi-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विवेक हत्याकांड: मां और बच्चों से मिले सीएम योगी, मानीं सारी मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेक हत्याकांड: मां और बच्चों से मिले सीएम योगी, मानीं सारी मांगें
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
विवेक तिवारी के बच्चियों से मिलते हुए सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सोमवार सुबह विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी ने सीएम आवास में मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
इसके बाद सीएम ने विवेक की दोनों बेटियों प्रियांशी और दिव्यांशी से भी मुलकात की। साथ ही उनकी पढ़ाई के इंतजाम का वादा भी किया। मुलाकात के बाद डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने विवेक की मां और बच्चों के नाम से फिक्सड डिपॉजिट करने की भी घोषणा की।
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा कल्पना और उनके भाई विष्णु शुक्ला को लेकर कालीदास मार्ग स्थित सीएम आवास पहुंचे थे। करीब आधे घंटे यह मुलाकात हुई। इसके बाद कल्पना ने बताया कि सीएम योगी ने मेरी हर बात सुनी है। उन्होंने मुझे मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
कल्पना ने कहा कि मैंने पहले यह भी कहा था कि मुझे प्रदेश सरकार पर पूरा विश्वास है और आज मुख्यमंत्री से मिलने के बाद ये विश्वास और दृढ़ हो गया है। उनसे मिलने के बाद हिम्मत बंधी है कि सदमे से उबर कर मैं जिंदगी जी पाऊंगी।
वहीं, कल्पना तिवारी से मुलाकात के बाद सीएम योगी ने प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी ओपी सिंह से विवेक हत्याकांड में अब तक हुई जांच की प्रगति रिपोर्ट तलब की है।

इतने की होगी एफडी
cm yogi and kalpana tiwari
- फोटो : amar ujala
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार शुरू से ही पीड़ित परिवार के साथ है। विवेक के परिजन सीएम योगी से मिलना चाह रहे थे, इसीलिए आज उनकी मुलाकात करवाई गई।
दिनेश शर्मा ने कहा कि सीएम योगी चाहते हैं कि पीड़ित परिवार का जीवन सुरक्षित रहे। इसी उद्देश्य से सरकार विवेक की पत्नी कल्पना तिवारी को 25 लाख रुपये देगी। बच्चों की पढ़ाई में किसी तरह की परेशानी न आए, इसके लिए दोनों बच्चियों के नाम 5-5 लाख रुपये की फिक्सड डिपॉजिट (एफडी) सरकार करेगी। वहीं, विवेक की मां के नाम भी पांच लाख रुपये की एफडी कराई जाएगी। दिनेश शर्मा ने कहा कि पीड़ित परिवार ने आवास की मांग की है, जिस पर विचार किया जाएगा।
मालूम हो कि कल्पना तिवारी ने योगी आदित्यनाथ से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। साथ ही बेटियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि वह खुद योगी से मिलेंगी और अपनी बात रखेंगी। जिसके बाद सीएम ने रविवार को उन्हें फोन कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था और कहा था कि वे जब चाहें उनसे मिल सकती हैं।