फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   wife filed case against tantric of husband's murder

यूपीः तंत्र-मंत्र में युवक की मौत, दो तांत्रिकों पर केस दर्ज

Wed, 28 Oct 2015 04:11 PM IST
Updated Wed, 28 Oct 2015 04:11 PM IST
विज्ञापन
wife filed case against tantric of husband's murder

यूपी के अंबेडकरनगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में झाड़फूंक के दौरान एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। मामले में मृतक की पत्नी ने दो तांत्रिकों पर तंत्र-मंत्र कर पति को मार डालने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


राजेसुल्तानपुर के शंकरपुर टप्पा हवेली निवासी बलिराम (35) सऊदी अरब में नौकरी करता था। कुछ दिनों पूर्व ही वह गांव लौटा था। बलिराम की पत्नी उर्मिला का कहना है कि, कुछ दिनों से परिवारीजनों द्वारा पति पर तंत्रमंत्र कराया जा रहा था।
विज्ञापन


दरअसल सऊदी अरब जाने से पहले तो बलिराम यहां रहकर मजदूरी आदि काम करता था। सऊदी अरब से लौटने के बाद उसने तेंदुआईकला में अलग घर बनवा लिया और वहीं पत्नी के साथ रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वाले ही करवा रहे थे तंत्र-मंत्र

wife filed case against tantric of husband's murder

बलिराम की पत्नी उर्मिला के मुताबिक इसी बात को लेकर परिवार के अन्य सदस्य खफा थे। उर्मिला के मुताबिक वशीकरण के लिए परिवार के लोग तेंदुआईकला व पदुमपुर के दो तांत्रिकों को बुलाकर तंत्र-मंत्र करा रहे थे।

तांत्रिकों ने बलिराम पर इतने जुल्म ढाए की उसकी मौत हो गई। इस पर परिवार के लोगों ने आनन-फानन में बलिराम का अंतिम संस्कार कर दिया। उर्मिला ने थाने में दो तांत्रिकों के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष चंद्रभान यादव ने बताया कि छानबीन कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed