फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wife donate liver to save life

केजीएमयू में फिर शुरू हुआ अंग प्रत्यारोपण, सुहाग बचाने के लिए पत्नी ने दिया लिवर दान

Sun, 27 Jun 2021 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Wife donate liver to save life
कोरोना संक्रमण के केस कम होने के साथ ही धीरे-धीरे इलाज की गाड़ी पटरी पर आ रही है। केजीएमयू में शनिवार को एक बार फिर से प्रत्यारोपण की शुरुआत हो गई। संस्थान के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग में मैक्स अस्पताल के सहयोग से देर शाम तक अंग प्रत्यारोपण किया गया।
विज्ञापन

45 वर्षीय पुरुष का लिवर ट्रांसप्लांट किया गया। लखनऊ निवासी मरीज को उसकी पत्नी ने लिवर दान दिया है। करीब 10 दिन पहले मरीज को संस्थान में भर्ती किया गया था। 13 घंटे से अधिक समय तक उसकी सर्जरी की गई। केजीएमयू ने अंग प्रत्यारोपण की शुरुआत करके बड़ी सफलता हासिल की थी। इसके बाद संस्थान में प्रत्यारोपण के लिए काफी लंबी वेटिंग थी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से पहले तक सब कुछ ठीक चल रहा था। संस्थान महीने में एक से दो प्रत्यारोपण का लक्ष्य लेकर चल रहा था। कोरोना संक्रमण ने इलाज को बुरी तरह प्रभावित किया। अंग प्रत्यारोपण भी इससे अछूता नहीं रहा। नतीजा यह हुआ कि पूरे संक्रमण काल में एक भी अंग प्रत्यारोपण नहीं हुआ। करीब 15 महीने बाद एक बार फिर से अंग प्रत्यारोपण की शुरुआत की गई। मरीज और डोनर दोनों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया। देर रात तक उनके बारे में कोई सूचना जारी नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले हो चुके हैं 12 प्रत्यारोपण
केजीएमयू में अंग प्रत्यारोपण का यह 13वां मामला था। संस्थान में इससे पहले 12 अंग प्रत्यारोपण हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद एक बार फिर इसमें तेजी आने की उम्मीद है। केजीएमयू में अंग प्रत्यारोपण शुरू होने पर मरीजों को महंगे निजी अस्पतालों या फिर अन्य शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।

संस्थान मरीजों के इलाज के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहा है। कोरोना संक्रमण काल में डॉक्टर और यहां के स्टाफ ने सबसे ज्यादा मरीजों का इलाज किया है। संक्रमण कम होने पर अब अंग प्रत्यारोपण की शुरुआत भी कर दी गई है।
- डॉ. सुधीर सिंह, प्रवक्ता केजीएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed