फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wife committed suicide when she did not get ice cream

Lucknow News: आइसक्रीम नहीं दिलाई तो पत्नी ने जान दी

Thu, 02 Nov 2023 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 02 Nov 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Wife committed suicide when she did not get ice cream
लखनऊ। सआदतगंज इलाके में प्रॉपर्टी डीलर ने मंगलवार रात पत्नी को आइसक्रीम नहीं दिलाई। इस पर दोनों के बीच बहस हुई और नाराज पत्नी ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन


एलडीए कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर मयंक श्रीवास्तव ने 15 साल पहले रोमी (35) से प्रेम विवाह किया था। मयंक के साले शिवम शुक्ल भी उनके साथ रहते हैं। शिवम के मुताबिक मंगलवार रात आठ बजे सब लोग कार से घूमने गोमतीनगर गए थे। रोमी ने पति मयंक से आइसक्रीम दिलाने को कहा। मयंक के मना करने पर रोमी नाराज हो गईं। इस बात को लेकर घर आकर दोनों में काफी बहस हुई। रात 11 बजे मयंक गुस्से में घर से होटल चले गए। रोमी ने दवा खाने के लिए घड़ी में तीन बजे का अलार्म सेट किया और बच्चों शताक्षी व जीतेश के साथ सोने चली गईं।

रात तीन बजे लगातार काफी देर तक अलार्म बजता रहा तो शिवम की नींद खुल गई। वह अलार्म बंद करने कमरे में पहुंचे तो देखा कि रोमी का शव पंखे में दुपट्टे के सहारे लटक रहा था।
विज्ञापन

शिवम ने बहनोई मयंक को फोन किया मगर संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद शिवम तलाशने निकले तो मयंक बर्लिंग्टन चौराहे के पास स्थित होटल दीप में मिले। शिवम ने बहनोई को रोमी के फांसी लगाने की जानकारी दी। पुलिस ने छानबीन कर रोमी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed