{"_id":"5efaedb178dd08324c7ff1df","slug":"wife-and-child-of-businessman-found-corona-positive-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: कारोबारी की पत्नी-बच्चा संक्रमित, यहियागंज की 30 दुकानें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: कारोबारी की पत्नी-बच्चा संक्रमित, यहियागंज की 30 दुकानें बंद
Tue, 30 Jun 2020 01:16 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 30 Jun 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
बंद कराई गई दुकानें
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के यहियागंज बाजार के एक कारोबारी की पत्नी और बच्चा संक्रमित निकला है। इसके बाद टीम बाजार सैनिटाइज करने पहुंची तो हड़कंप मच गया। कारोबारी को होम क्वारंटीन कर दिया गया। साथ ही 30 से अधिक दुकानों को बंद करा दिया गया।
बाजार में आर्टिफिशियल ज्वैलरी, प्लास्टिक आइटम और घड़ी की दुकानें हैं। चौक निवासी जिस कारोबारी को क्वारंटीन किया गया, वह चश्मे बेचता है। बाजार में जिस हिस्से की दुकानें बंद की गईं, वहां आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है । टीम ने दोपहर से शाम तक बाजार को सैनिटाइज किया।

चार माह के मासूम सहित 21 ने दी कोरोना को मात
सोमवार को चार माह के मासूम सहित 21 लोगों ने कोरोना को मात दे दी। केजीएमयू से 14, एसजीपीजीआई से पांच और लोक बंधु अस्पताल से दो लोग डिस्चार्ज हुए। केजीएमयू से डिस्चार्ज मरीजों में चार माह का बच्चा भी है। इंदिरानगर निवासी मासूम को 24 जून को भर्ती किया गया था।
मेडिसिन विभाग के डॉ. डी हिमांशु ने बताया कि बच्चे की दोनों रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। इसी तरह 48 वर्षीय व्यक्ति को 16 जून को भर्ती कराया गया था। इसी तरह दुर्घटना में घायल बाराबंकी की गर्भवती महिला की रिपोर्ट अब निगेटिव हो गई है, जबकि उसके बच्चे की मौत हो गई थी। टीबी पीड़ित हरदोई की गर्भवती महिला को भी डिस्चार्ज किया गया।