फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Whole family attacked with rods

Lucknow News: पूरे परिवार पर रॉड से किया हमला

Wed, 20 Mar 2024 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 20 Mar 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Whole family attacked with rods
बख्शी का तालाब। बीकेटी के छठा मील चकगंजागिरी गांव में रहने वाले एक छात्र, उसके भाई व माता-पिता पर गांव के रहने वाले एक परिवार के लोगों ने हमला कर दिया। हमले में सभी को चोट लगी। छात्र व उसकी मां को ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


चकगंजागिरी निवासी छात्र प्रियांशु शुक्ल को सोमवार रात गांव का रहने वाला आदर्श और उसके साथी बुलाने आए थे। प्रियांशु ने साथ जाने से मना कर दिया। इस पर आरोपियों ने आदर्श को धमकी दी थी। इसे लेकर आदर्श के परिजनों ने सैरपुर थाने में शिकायत की थी मगर पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर आदर्श ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर प्रियांशु के घर धावा बोल दिया। प्रियांशु, उसके भाई सचिन शुक्ल, मां लक्ष्मी शुक्ला और पिता मोनू शुक्ल पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को राम सागर मिश्र अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से लक्ष्मी और प्रियांशु को ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया है। आरोप है कि मारपीट की सूचना के बाद सैरपुर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा और फिर घटनास्थल बीकेटी का बताते हुए सभी को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीकेटी इंस्पेक्टर राणा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। पीड़ितों का मेडिकल कराया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed