फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   While making a video on mobile, the palledar hanged himself

Lucknow News: मोबाइल में वीडियो बनाते हुए पल्लेदार ने लगा लिया फंदा

Sun, 29 Jun 2025 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
While making a video on mobile, the palledar hanged himself
लखनऊ। फैजुल्लागंज के यश नगर निवासी पल्लेदार शिवा विश्वकर्मा (28) ने शुक्रवार रात मोबाइल में वीडियो बनाते हुए गले में फंदा लगा लिया। मड़ियांव पुलिस ने घटनास्थल से शिवा का मोबाइल बरामद कर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


शिवा की पत्नी आशा के मुताबिक, शुक्रवार सुबह पति अलीगंज स्थित मंडी में काम करने गए थे। वहां शराब के नशे में किसी बात पर पति व उनके दोस्तों में मारपीट हो गई थी। इससे पति काफी आहत हो गए थे। इसकी जानकारी पति के दोस्त ने रात 9:30 बजे कॉल कर उन्हें दी थी। देर रात पति घर पहुंचे और उनसे बच्चों के साथ छत पर जाने की बात कहते हुए कहा कि वह नहा कर खुद भी कुछ देर में छत पर आ जाएंगे, लेकिन काफी देर बाद भी वह नहीं आए। इस पर आशा उन्हें देखने नीचे आईं तो पति के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने पर भी जवाब नहीं मिला तो आशा ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने टीम के साथ पहुंचकर दरवाजा तोड़वाया तो शिवा दुपट्टे से पंखे के सहारे लटके मिले।
विज्ञापन


सात मिनट 10 सेकंड का बनाया था वीडियो

इंस्पेक्टर के मुताबिक, उन्हें कमरे में शिवा के मोबाइल के कैमरे की रिकॉर्डिंग ऑन मिली। इसमें सात मिनट 10 सेकंड का वीडियो मिला। वीडियो में शिवा बेड पर लेटे हुए सिगरेट पी रहेे थे। फिर कुछ मिनट बाद उन्होंने दुपट्टे से पंखे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। आशा के मुताबिक, जान देने से पहले पति ने उन्हें एक ऑडियो क्लिप भेजी थी, जिसे वह सुन नहीं पाई थीं। बाद में सुनने पर पता चला कि पति ने चार लोगों के नाम लिए थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि शिवा के जान देने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed