फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   When there was a power outage, the goons entered the substation with weapons and beat up the workers

Lucknow News: बिजली गुल होने पर उपकेंद्र में असलहा लेकर घुसे दबंग, कर्मियों को दौड़ाकर पीटा

Sun, 16 Mar 2025 09:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 16 Mar 2025 09:16 AM IST
सार

एफसीआई उपकेंद्र से सलेमपुर पतौरा गांव समेत आसपास के घरों की 14 मार्च की रात बिजली गुल होने पर करीब 10-12 दबंग उपकेंद्र में घुस आए।

विज्ञापन
When there was a power outage, the goons entered the substation with weapons and beat up the workers
उपकेंद्र में मारपीट करते दबंग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ के एफसीआई उपकेंद्र से सलेमपुर पतौरा गांव समेत आसपास के घरों की 14 मार्च की रात बिजली गुल होने पर करीब 10-12 दबंग उपकेंद्र में घुस आए। यहां सभी ने जमकर उपद्रव किया। कर्मचारियों को 20 मिनट तक दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और उपद्रव कर तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन


आरोप है कि दबंगों ने चालू फीडरों की बिजली जबरन बंद कर दी। इससे करीब 15 हजार घरों में रात तीन से सुबह चार बजे तक अंधेरा छाया रहा। उपकेंद्र में तैनात कर्मियों ने दबंगों के खिलाफ ककोरी थाने में तहरीर दी है। कर्मियों ने पुलिस को बताया कि दबंग, कमर में असलहा लगाए थे। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
विज्ञापन


उपकेंद्र में तैनात एक कर्मी ने बताया कि सलेमपुर पतौरा गांव निवासी ग्रामीण ने रात करीब ढाई बजे फोन करके बिजली बंद होने का कारण पूछा। ऑपरेटर राज यादव ने बारिश में फीडर बंद होने की बात कही। आश्वासन दिया कि 20-25 मिनट में बिजली आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर, बिजली चालू होने से पहले फोन करने वाला दबंग नशे में साथियों के साथ उपकेंद्र में आकर ऑपरेटर के साथ मारपीट करने लगा। राजन सहित दो अन्य जो कर्मचारी लेटे थे, उन्हें मारने लगा। कर्मियों ने मारपीट की सूचना डायल 112 पर की तो सभी भाग गए।

...और बड़ा हादसा होने से बच गया
कर्मचारियों ने बताया कि नशे में दबंग बंद फीडर को चालू करने जा रहे थे, जिस पर दो कर्मचारी रात के समय काम कर रहे थे। यह देखकर कर्मचारी उनसे भिड़ गए और 11 हजार वोल्ट की लाइन को चालू करने से रोक दिया। अगर, फीडर की लाइन चालू हो जाती तो दोनों साथियों की मौत हो जाती। ऑपरेटर ने भी सूझबूझ दिखाकर यार्ड से 33 हजार वोल्ट की मुख्य सप्लाई को बंद कर दिया।

एक घंटे में चालू हो सकी बिजली
कर्मियों ने बताया कि उपद्रवियों के चलते जिस फीडर की बिजली बंद कर दी गई थी, उसे सामान्य करने में एक घंटे का समय लगा। होली के कारण बिजली बंद होने से उपकेंद्र में शिकायतें आने लगी थीं। कुछ उपभोक्ता भी उपकेंद्र में आ गए थे। उन्हें घटना की जानकारी दी गई तो सभी लौट गए।


होली की आधी रात को जिन लोगों ने चालू बिजली को बंद करने, मारपीट एवं तोड़फोड़ करने की घटना की है, उनके खिलाफ ककोरी पुलिस को तहरीर दी गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा गया है। - रजत जुनेजा, मुख्य अभियंता अमौसी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed