फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   When I found the tablet, I opened it and showed it to my classmates

Lucknow News: टैबलेट मिला तो सहपाठियों को खोल कर दिखाया

Fri, 13 Jun 2025 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
When I found the tablet, I opened it and showed it to my classmates
सम्मान समारोह।
यूपी बोर्ड के 12वीं के मेधावियों को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान और टैबलेट मिला तो बाल निकुंज कॉलेज के 12वीं के छात्र मो. अरशद व हर्ष मौर्या उसे सहपाठियों को दिखाते नजर आए। आईजीपी के मार्स हॉल के बाहर निकलकर अपने टैब के फीचर्स चेक करते नजर आए। यही नहीं, उनके साथी-सहपाठियों ने भी टैबलेट अपने हाथ में लिया और उसके फीचर चेक करने लगे। दोनों मेधावियों ने बताया कि टैबलेट पाकर वह बेहद खुश हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को देख व आउटिंग से खुश नजर आए बच्चे
केडी सिंह बाबू स्टेडियम से जुड़े चौक स्टेडियम के बच्चे मुख्यमंत्री को सामने देखकर खुश नजर आए। हॉल से बाहर निकलकर अपने ग्रुप के साथ सेल्फी भी ली। हर्षा व विक्रम ने बताया कि वह यहां आकर बहुत खुश हैं, आउटिंग का मौका मिला तो साथियों संग खूबसूरत पलों को सेल्फी के जरिये कैमरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन

मेरे सो आदमी मुख्यमंंत्री से कहां मिल सके है
अपनी पोती व 12वीं की टॉपर साक्षी सिंह के साथ आए अमरोहा गांव के फोंदापुर निवासी दादा राजपाल सिंह ने मुख्यमंत्री को सामने देखा तो वह पोती के साथ उनके पास पहुंच गए। साथ में एक फोटो खिंचवाने का आग्रह किया। बताया कि बेटा गुजरात में एक फैक्टरी में काम करता है, गरीब है। इसीलिए मुख्यमंत्री के पास चले गए और उनको अपनी पीड़ा बताई। बताया कि मुख्यमंत्री जी ने फोटो खिंचवाई। वह तो अमर उजाला को धन्यवाद, वरना हम जैसे गरीब मुख्यमंत्री से कहां मिल सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed