{"_id":"69ade0051c17609a610f4906","slug":"when-a-woman-refused-to-have-sex-her-cousin-made-her-photo-viral-lucknow-news-c-13-knp1002-1635184-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर रिश्ते के भाई ने वायरल की फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर रिश्ते के भाई ने वायरल की फोटो
Mon, 09 Mar 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। गाजीपुर निवासी युवती ने रिश्ते में भाई पर उनकी प्राइवेट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वह उन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। विरोध करने पर उसने यह हरकत की। पीड़िता ने गाजीपुर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
युवती के मुताबिक वर्ष 2013 में घर में आयोजित शादी समारोह में उनकी मुलाकात आगरा निवासी रिश्ते में भाई से हुई थी। उस दौरान उनकी उम्र 17 वर्ष थी। नंबर की अदला-बदली होने पर दोनों की व्हाट्सएप पर बात होने लगी। आरोपी अक्सर आगरा से लखनऊ आकर उनसे मिलने लगा। वह शारीरिक संबंध बनाने की बात कहने लगा। इस पर उन्होंने आरोपी से बातचीत खत्म कर दी। उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया। इस पर आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उन्हें फोन करने लगा। उसने उन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध पर आरोपी ने 23 फरवरी को इंस्टाग्राम पर उनकी प्राइवेट फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दीं। विरोध करने पर आरोपी ने पिता और भाई की हत्या करने की धमकी दी। इंस्पेक्टर राजेश मौर्या के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। पीड़िता को बयान के लिए बुलाया जाएगा।