फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   wheels of a running bus came out in lucknow

हादसाः चलती बस के निकले पहिये, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Thu, 21 Feb 2019 12:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 21 Feb 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
wheels of a running bus came out in lucknow
वर्कशॉप कर्मियों ने पिछले दोनों पहिये के नट- बोल्ट छोड़ दिए थे ढीले - फोटो : amar ujala
हरदोई के माधवगंज से बुधवार सुबह लखनऊ आ रही कैसरबाग डिपो की बस के पिछले दोनाें पहिये निकल गए। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ से बस पलटने से बच गई। कंडक्टर ने डिपो के अफसरों एवं कर्मियों को सूचना देकर यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया।
विज्ञापन


दरअसल, वर्कशॉप कर्मचारियों ने पहियों के नट-बोल्ट ढीले छोड़ दिए थे, जिससे हादसा हुआ। डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने प्रकरण की जांच कराकर लापरवाहों पर कार्रवाई की बात कही है। 
विज्ञापन

यात्रियों के मुताबिक घटना सुबह उस वक्त हुई जब बस यूपी 33 एटी 3566 माधवगंज से लखनऊ के लिए फर्राटा भर रही थी।

हरदोई से एक किमी पहले चलती बस के दोनों पिछले पहिये एक-एक कर निकल गए। पहला पहिया निकलते ही बस लहराकर एक ओर लटक गई। इससे बस में सवार यात्री और राहगीर दहशत में आ गए। इस बीच दूसरा पिछला पहिया भी निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बस झटका देकर एक ओर झुककर रुक गई। घटना में कुछ यात्रियों को हाथों में खरोंच आई। डिपो के सूत्रों ने बताया कि वर्कशॉप में इन दिनो बसों के फिटनेस से खिलवाड़ किया जा रहा है, जिस कारण हादसा हुआ। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed