{"_id":"5c6e4aaabdec22736a76a14e","slug":"wheels-of-a-running-bus-came-out-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसाः चलती बस के निकले पहिये, यात्रियों में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसाः चलती बस के निकले पहिये, यात्रियों में मची चीख-पुकार
Thu, 21 Feb 2019 12:22 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
वर्कशॉप कर्मियों ने पिछले दोनों पहिये के नट- बोल्ट छोड़ दिए थे ढीले
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के माधवगंज से बुधवार सुबह लखनऊ आ रही कैसरबाग डिपो की बस के पिछले दोनाें पहिये निकल गए। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ से बस पलटने से बच गई। कंडक्टर ने डिपो के अफसरों एवं कर्मियों को सूचना देकर यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया।
दरअसल, वर्कशॉप कर्मचारियों ने पहियों के नट-बोल्ट ढीले छोड़ दिए थे, जिससे हादसा हुआ। डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने प्रकरण की जांच कराकर लापरवाहों पर कार्रवाई की बात कही है।
यात्रियों के मुताबिक घटना सुबह उस वक्त हुई जब बस यूपी 33 एटी 3566 माधवगंज से लखनऊ के लिए फर्राटा भर रही थी।
हरदोई से एक किमी पहले चलती बस के दोनों पिछले पहिये एक-एक कर निकल गए। पहला पहिया निकलते ही बस लहराकर एक ओर लटक गई। इससे बस में सवार यात्री और राहगीर दहशत में आ गए। इस बीच दूसरा पिछला पहिया भी निकल गया।
विज्ञापन
इसके बाद बस झटका देकर एक ओर झुककर रुक गई। घटना में कुछ यात्रियों को हाथों में खरोंच आई। डिपो के सूत्रों ने बताया कि वर्कशॉप में इन दिनो बसों के फिटनेस से खिलवाड़ किया जा रहा है, जिस कारण हादसा हुआ।