फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wetland will construct in cg city

सीजी सिटी में बनेगा प्रवासी पक्षियों का ‘आशियाना’, 37 एकड़ में तैयार होगा वेटलैंड

Fri, 17 Sep 2021 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Wetland will construct in cg city
सीजी सिटी में प्रवासी पक्षियों के लिए करीब 37 एकड़ में वेटलैंड बनेगा। यह जमीन शहीद पथ और सुल्तानपुर रोड के बीच क्रिकेट स्टेडियम के पास है।
विज्ञापन

एलडीए और वन विभाग इस जमीन को वेटलैंड के रूप में विकसित करेंगे। इसे पर्यटन के बिंदु से भी तैयार किया जाएगा ताकि यह आकर्षण का नया केंद्र बने।
लेकिन प्राथमिकता प्रवासी पक्षियों को सुरक्षित वेटलैंड देने की ही होगी। बृहस्पतिवार को एलडीए वीसी अक्षय त्रिपाठी ने वन विभाग के वन्यजीव संरक्षण से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की।
इसमें प्रभागीय वन अधिकारी डॉ. रवि कुमार सिंह, वन्यजीव विशेषज्ञ सुरेश बाबू, वेटलैंड विशेषज्ञ असद रहमानी, नीरज श्रीवास्तव और प्राधिकरण के मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह तथा अधिशासी अभियंता संजीव गुप्ता ने सुझाव दिए।
विज्ञापन

वीसी का कहना है कि प्रवासी पक्षियों को प्राकृतिक वास मिल सके। इसे सुनिश्चित करना होगा। डॉ. रवि कुमार सिंह ने बताया कि मौजूदा समय में भी सीजी सिटी के इस भाग में बची आंशिक वेटलैंड में प्रवासी पक्षियों ने डेरा डाल रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से कई दुर्लभ प्रजाति के पक्षी भी शामिल हैं। इस भूमि के वेटलैंड के रूप में विकसित होने से यहां आने वाले प्रवासी पक्षियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होगी।

चकगंजरिया वेटलैंड रहेगा नाम
वीसी का कहना है कि इस 37 एकड़ की जमीन को चकगंजरिया वेटलैंड ही नाम दिया जाएगा। यह ईको टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाना है। वेटलैंड के विकास के लिए पहले चरण में जमीन के चिह्नाकन और जल प्रबंधन का काम किया जाएगा। इसके बाद अधिकारियों और विशेषज्ञों की एक संयुक्त समिति बनाकर विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed