{"_id":"622a4d990f6f7055074c43e4","slug":"west-up-bjp-got-victory-in-a-tough-struggle-bjp-got-51-seats-in-2017-this-time-only-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम यूपी : कड़े संघर्ष में भाजपा को मिली जीत, भाजपा को 2017 में मिली थीं 51 सीटें, इस बार सिर्फ 40","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिम यूपी : कड़े संघर्ष में भाजपा को मिली जीत, भाजपा को 2017 में मिली थीं 51 सीटें, इस बार सिर्फ 40
Fri, 11 Mar 2022 12:42 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमित मुद्गल, अमर उजाला, लखनऊ
अमित मुद्गल, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:42 AM IST
सार
सबसे ज्यादा मुरादाबाद मंडल में सपा-रालोद गठबंधन ने 17 सीटें जीतीं। वहीं इस गठबंधन ने सहारनपुर मंडल में नौ और मेरठ मंडल में पांच सीटें जीतीं।
विज्ञापन
जीत का जश्न मनाते भाजपा समर्थक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी उप्र इस बार तमाम प्रयोगों से भरी रहीं। सपा-रालोद गठबंधन कृषि आंदोलन की गूंज से उत्साहित था। तो भाजपा कानून व्यवस्था व पलायन जैसे मुद्दों के दम पर ताल ठोंक रही थी। यहां कड़े मुकाबले में भाजपा जीतने में कामयाब रही, पर मेरठ, मुरादाबाद व सहारनपुर मंडल में उसे 11 सीटों का नुकसान भी हुआ।
विज्ञापन
पश्चिमी यूपी में किसान आंदोलन और मुस्लिम जाट समीकरण के चलते अधिकतर सीटों पर कड़ा मुकाबला हुआ। वर्ष 2017 में तीनों मंडलों की कुल 71 में से 51 सीटें भाजपा ने जीती थीं। शेष 20 सीटें विपक्ष को मिली थीं। मगर इस बार विपक्ष को कुल 31 सीटें मिलीं। ऐसे में भाजपा के हिस्से में सिर्फ 40 सीटें ही आईं। सबसे ज्यादा मुरादाबाद मंडल में सपा-रालोद गठबंधन ने 17 सीटें जीतीं। वहीं इस गठबंधन ने सहारनपुर मंडल में नौ और मेरठ मंडल में पांच सीटें जीतीं।
विज्ञापन
मुरादाबाद मंडल : 27 सीटें
चुनाव/जिला 2017 2022
भाजपा विपक्ष भाजपा विपक्ष
मुरादाबाद 2 4 1 5
संभल 2 2 1 3
रामपुर 2 3 2 3
अमरोहा 3 1 2 2
बिजनौर 5 3 4 4
सहारनपुर मंडल : 16 सीटें
सहारनपुर 4 3 5 2
शामली 2 1 0 3
मुजफ्फरनगर 6 0 2 4
मेरठ मंडल : 28 सीटें
मेरठ 6 1 3 4
बागपत 2 1 2 1
गाजियाबाद 5 0 5 0
हापुड़ 2 1 3 0
बुलंदशहर 7 0 7 0
गौतमबुद्धनगर 3 0 3 0
यहां भाजपा ने सभी सीटें जीत लीं
गाजियाबाद : पिछले चुनाव में भाजपा ने यहां सभी पांच सीटें जीती थी। इस बार ये सीटें जीत लीं। लोनी में नंदकिशोर गुर्जर, मुरादनगर से अजित पाल त्यागी, साहिबाबाद से सुनील शर्मा, गाजियाबाद से अतुल गर्ग और मोदीनगर से डॉ. मंजू सिवाच ने जीत का परचम लहराया।
विज्ञापन
गौतमबुद्धनगर : यहां की सभी तीन सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की। नोएडा से पंकज सिंह, दादरी में मास्टर तेजपाल सिंह नागर और जेवर में धीरेंद्र सिंह चुनाव में विजयी हुए।
बुलंदशहर : पहले भी यहां की सातों सीटें भाजपा के पास थीं। इस बार भाजपा ने ये सीटें जीत लीं। सिकंदराबाद में लक्ष्मीराज सिंह, बुलंदशहर में प्रदीप चौधरी, स्याना में देवेंद्र सिंह लोधी, अनूपशहर में संजय शर्मा, डिबाई में सीपी सिंह, शिकारपुर में अनिल शर्मा और खुर्जा में मीनाक्षी सिंह विजयी रहीं।
हापुड़ जिले में भाजपा ने बढ़ाई एक सीट
हापुड़ जिले में भाजपा ने इस बार एक सीट की बढ़ोतरी की। पिछले चुनाव में धौलाना सीट पर असलम चौधरी जीते थे, जो इस बार पार्टी बदलकर सपा-रालोद गठबंधन से चुनाव लड़े। मगर वह हार गए। यहां भाजपा के धर्मेश तोमर ने चुनाव जीता। इसी तरह हापुड़ सीट पर दोबारा से विजयपाल सिंह आढ़ती और गढ़मुक्तेश्वर से हरेंद्र सिंह चुनाव जीते हैं। दोनों भाजपा उम्मीदवार हैं।
शामली में भाजपा ने सभी सीटें हारीं
शामली में पहले एक सीट सपा और दो सीटें भाजपा के पास थीं। इस बार तीनों सीटें सपा-रालोद गठबंधन ने जीत लीं। कैराना से नाहिद हसन, थानाभवन से अशरफ अली और शामली से प्रसन्न चौधरी ने चुनाव जीत लिया।