फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   West Indies vs Afghanistan one day International in Lucknow.

एकजुट प्रदर्शन बना विंडीज की जीत का मंत्र, अफगानिस्तान को सात विकेट से शिकस्त

Thu, 07 Nov 2019 01:12 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 Nov 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
West Indies vs Afghanistan one day International in Lucknow.
अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : amar ujala

सधी हुई गेंदबाजी के बाद ठोस बल्लेबाजी। अभ्यास मैच में मिली हार से सबक लेकर वेस्टइंडीज ने एकजुट प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को वनडे सीरीज के पहले में सात विकेट से मात देते हुए 1-0 से बढ़त बना ली। अफगानिस्तान के 195 रन के लक्ष्य को वेस्टइंडीज ने 46.3 ओवर में तीन विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। मैच में विंडीज की जीत के नायक रहे हरफनमौला चेज ने दो विकेट चटकाने के अलावा 94 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली, जबकि टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप ने नाबाद 77 रन का योगदान देकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

विज्ञापन


अभ्यास मैच में मिली जीत अफगानों के काम न आई अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले गए सीरीज के पहले वनडे
मुकाबले में शुरुआत से ही विंडीज की टीम हावी हो गई, जबकि अफगानिस्तान टीम अभ्यास मैच में मिली जीत का मनोवैज्ञानिक लाभ उठाने में नाकाम रही। हालांकि रहमत और इकराम ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर अफगानिस्तान के आंकड़े को 200 रन के करीब पहुंचाया, लेकिन यह नाकाफी साबित हुआ।
विज्ञापन


शाई होप और चेज ने दिलाई उम्दा जीत
विंडीज का स्कोर दो विकेट पर 25 रन होने के बाद एकबारगी लगा कि अफगानिस्तान के गेंदबाज एक बार फिर हावी हो जाएंगे, लेकिन यहां सलामी बल्लेबाज शाई होप और रोस्टन चेज ने क्रीज पर लंगर डाल दिया। दोंनों ने चौथे विकेट के लिए 163 रन की साझेदारी निभाते हुए मुकाबला विंडीज के पाले में डाल दिया। हालांकि चेज महज छह रन से अपना शतक पूरा करने से चूक गए। 94 रन की तूफानी पारी के दौरान चेज ने 115 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके जमाए, जबकि दूसरे छोर पर नाबाद रहे विकेटकीपर बल्लेबाज शा ई होप ने 133 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौकों की मदद से 77 रन की धैर्यपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेजबानों को लगे शुरुआती झटके
इससे पहले वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने कप्तान कीरोन पोलार्ड के भरोसे पर खरा उतरते हुए  15 रन के योग पर दो विके झटक लिए। 11 रन के योग पर अफगानिस्तान को पहला झटका लगा, जब कोट्रोंल की बेहतरीन यार्कर पर बल्लेबाज हजरतउल्लाह बोल्ड हो गए। इसके बाद होल्डर की गेंद पर टीम के दूसरे सलामी बल्लेबाज जावेद अहमदी पांच रन के निजी योग पर स्लिप पर खड़े निकोलस पूरन द्वारा लपके गए। टीम ने दोनों सलामी बल्लेबाज महज 15 रन पर खो दिए।

रहमत और इकराम ने पारी को संभाला
इसके बाद रहमत और इमाम अली ने तीसरे विकेट के लिए 111 रन जोड़कर टीम को संभाला। इमाम 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हुए। आउट होने से पहले उन्होंने 62 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और एक छक्का जमाया। इसी स्कोर पर नजीबुल्लाह खाता खोले बगैर रोस्टन चेज का शिकार बने। 158 रन तक पहुंचते-पहुंचते इनफार्म रहमत शाह (61) और अनुभवी आलराउंड मो. नबी (1) भी चलते बने। रहमत ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 80 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और एक छक्का जमाया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान राशिद खान अपना खाता भी नहीं खोल सके और शेफर्ड की गेंद पर विकेटों के बीच शाई होप द्वारा कैच आउट हुए। इस मुश्किल वक्त में असगर अफगान ने रन आउट होने से पहले 35 रन की पारी खेली, जबकि गुलबदीन नैब ने 17 रन की उपयोगी पारी खेली। अफगानिस्तान की पूरी टीम 45.2 ओवर में 194 रन बनाकर आउट हो गई। विंडीज की ओर से जेसन होल्डर ने 21, आर शेफर्ड ने 32 और स्पिनर रोस्टन चेज ने 31 रन देकर दो-दो विकेट हासिल किए।

स्कोर बोर्ड
अफगानिस्तान
हजरतउल्लाह जजई बो शेल्डन कोर्र्टेल 9, जावेद अहमदी का पूरन बो होल्डर 5, रहमत शाह का होल्डर बो रोस्टन चेज 61, इकराम रन आउट 58, नजीबुल्लाह जार्डन का होल्डर बो रोस्टन चेज 0, असगर अफगान रन आउट 35, मोहम्मद नबी का कोर्र्टेल बो होल्डर 1, गुलाबुद्दीन नैब का रोस्टन चेज बो हेल्डन वाल्श 17, राशिद खान का होप बो शेफड 0, नवीन उल हक का पोेलार्ड बो शेफर्ड 1, मुजीब उर रहमान नाबाद 0, अतिरिक्त: 7,  कुल: 45.2 ओवर में 194 रन पर आल आउट, विकेट पतन: 1/11 2/15, 3/126, 4/126, 5/152, 6/158, 7/191, 8/192, 9/194,10/194 गेंदबाजी- शेल्डन कोेर्टेल 7-0-33-1, होल्डर 10-2-21-2, अल्जारी जोसेफ  5-0-42-0, रोमारियो शेफर्ड 6.2-0-32-2, रोस्टन चेज 10-0-31-2, हेडन वाल्श 7-0-33-1

वेस्टइंडीज
शाई होप नाबाद 77, इविन लुइस पगबाधा बो मुजीब 7, हेटमायर का इकराम बो नवीन उल हक 3, रोस्टन चेज बो मुजीब 94, निकोलस पूरन नाबाद 8, अतिरिक्त- 8, विकेट पतन- 1/12, 2/25, 3/188, गेंदबाज- मुजीब उर रहमान 10-1-33-2, नवीन उल हक 8-0-30-1, राशिद खान 10-0-40-0, गुलबदीन नैब 5-0-28-0, जावेद अहमदी 3.3-0-15-0

हम अपने टारगेट से 40 रन से चूक गए। पारी के दौरान दो रन आउट दुभार्ग्यपूर्ण रहे। गेंदबाजों ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन बाद में विंडीज के  बल्लेबाजों को बांध नहीं सके। अगले मैच में जीत के साथ वापसी का प्रयास करेंगे। 

-जावेद अहमदी, अफगानिस्तान

शुरुआत में दो विकेट गिरने के बाद मैंने अपना स्वाभाविक खेल दिखाया, जिसका फायदा मिला। हालांकि शतक न लगा पाने का मुझे मलाल है। टास जीतना हमारे लिए बड़ा फैक्टर रहा, जिसका हमारी टीम को फायदा मिला।
- रोस्टन चेज, वेस्टइंडीज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed