दक्षिण का सफर होगा आसान: हैदराबाद गोरखपुर स्पेशल एक से दौड़ेगी
एक अप्रैल से गोरखपुर से हैदराबाद तक साप्ताहिक ट्रेनें शुरू हो जाएंगी। दोनों ओर से तेरह-तेरह ट्रिपों में ट्रेनें चलाई जाएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे हैदराबाद से गोरखपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। यह ट्रेन पहली अप्रैल से शुरू की जाएगी और दोनों ओर से तेरह-तेरह ट्रिपों में चलाई जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि हैदराबाद गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल (02575) एक, आठ, 15, 22, 29 अप्रैल तथा 6, 13, 20, 27 मई को और तीन, 10, 17, 24 जून को चलेगी। हैदराबाद से ट्रेन रात 9.05 बजे रवाना होकर तीसरे दिन रात 12.58 बजे ऐशबाग, रात 1.08 बजे लखनऊ सिटी तथा सुबह 6.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर हैदराबाद साप्ताहिक स्पेशल (02576) तीन, 10, 17, 24 अप्रैल एवं एक, आठ, 15, 22, 29 मई तथा पांच, 12, 19, 26 जून को चलाई जाएगी।
ट्रेन गोरखपुर से सुबह 8.30 बजे रवाना होकर लखनऊ सिटी दोपहर 1.10 बजे व ऐशबाग 1.28 बजे तथा हैदराबाद दूसरे दिन शाम 4.20 बजे पहुंचेगी। ट्रेन सिकंदराबाद, काजीपेट, पेडापल्ली, मंचिर्याल, बल्हारशाह, नागपुर, इटारसी, भोपाल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, पुखराया, कानपुर, बाराबंकी और गोंडा स्टेशन पर ठहरेगी। ट्र्रेन में दो जनरल, सात स्लीपर, नौ थर्ड एसी, दो सेकंड एसी और दो एसएलआर समेत कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
जल्द शुरू होंगी दो ट्रेनें
लखनऊ से दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को जल्द ही राहत मिलेगी। रेलवे बोर्ड बरास्ता लखनऊ दक्षिण भारत के लिए दो नई ट्रेनें शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसमें एक ट्रेन केरल व दूसरी तमिलनाडु के लिए चलाई जाएगी। ट्रेन के शेड्यूल की जानकारी जल्द ही साझा की जा सकती है, जबकि अभी लखनऊ से दक्षिण के लिए राप्तीसागर व मास एक्सप्रेस ही है। जिसमें यात्रियों को कन्फर्म सीटें नहीं मिल पाती हैं।
नवरात्रि पर मैहर स्टेशन पर रुकेंगी ट्रेनें
नवरात्रि के दौरान मैहर स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव दिया जा रहा है। यह पहली से 16 अप्रैल तक दो मिनट तक अस्थाई रूप से रुकेंगी। इनमें एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस, एलटीटी छपरा एक्सप्रेस, चेन्नई छपरा एक्सप्रेस, सिकंदराबाद दानापुर एक्सप्रेस, वलसाड मुज्जफ्फरपुर व सूरत छपरा एक्सप्रेस हैं।