{"_id":"66fc169fcb207e5b2f032f84","slug":"weekly-markets-should-shift-street-shopkeepers-lucknow-news-c-13-1-lko1103-897706-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शिफ्ट हों साप्ताहिक बाजार, सुबह-शाम दुकानें लगाएं पटरी दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शिफ्ट हों साप्ताहिक बाजार, सुबह-शाम दुकानें लगाएं पटरी दुकानदार
Tue, 01 Oct 2024 09:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 01 Oct 2024 09:04 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ व्यापार मंडल ने मंगलवार को डीसीपी पश्चिम ओमवीर के साथ संवाद किया। इसमें पुराने लखनऊ के जाम, अवैध अतिक्रमण और ट्रैफिक की समस्या को लेकर मांग की गई कि बाजारों में लगने वाले साप्ताहिक बाजारों को शहर से बाहर शिफ्ट किया जाए। दिल्ली की तर्ज पर पटरी दुकानदार सुबह 6 बजे से 10 और रात 9 से 12 बजे तक दुकान लगा सकते हैं। डीसीपी ने नगर निगम, पुलिस और व्यापारी नेता की कमेटी बना समस्या के निस्तारण की बात कही।
राजाजीपुरम के राज गार्डेन में हुए संवाद कार्यक्रम में लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने कहा, रकाबगंज पुल, नादान महल रोड, मेडिकल कालेज, ठाकुरगंज,कैम्पवेल रोड दुबग्गा, बुद्धेश्वर,नक्खास, बुलाकी अड्डा दुबग्गा, राजाजीपुरम टेंपो स्टैंड समेत कई जगह अवैध अतिक्रमण व ई रिक्शा बड़ी समस्या है। मेडिकल कॉलेज से नाका तक कोई टैक्सी लाइसेंस नहीं है। सर्राफा बाजारों में पुलिस गश्त दिन में भी हो। घनी आबादी में पटाखा बिक्री न हो। जहां लाइसेंस है, वहीं माल स्टोर हो। इस दौरान एडीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव, एसीपी चौक, बाजारखाला, एसीपी काकोरी समेत महामंत्री पवन मनोचा आदि मौजूद रहे।