यूपी बोर्ड की तरह वेब कैमरों से होगी लखनऊ विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्रों की निगरानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की तर्ज पर लखनऊ विश्वविद्यालय भी अपनी परीक्षा प्रणाली को और फूलप्रूफ बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत लविवि भी अपने सभी परीक्षा केंद्रों पर आईपी एड्रेस वाले वेब कैमरे लगाने जा रहा है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इन कैमरों से कार्यालय से ही परीक्षा केंद्र का पूरा हाल देखा जा सकता है। लविवि के परीक्षा विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। मंजूरी मिलते ही यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा आईपी एड्रेस वाले कैमरों की निगरानी में कराने का फैसला किया है। इसी तर्ज पर अब लविवि की परीक्षा भी कराई जाएगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इन कैमरों में परीक्षा केंद्रों की रिकॉर्डिंग खंगालने की जरूरत नहीं होती है।
आईपी एड्रेस वाले सीसीटीवी कैमरों की लागत सामान्य कैमरों से करीब ढाई गुना होती है। एक बार इन्हें लगाने के बाद सभी को ऑनलाइन जोड़ा जा सकता है। इनमें परीक्षा केंद्रों को रिकॉर्डिंग संभालकर रखने की जरूरत नहीं होती है। ऑनलाइन कैमरे से किसी भी केंद्र का हाल सिर्फ एक क्लिक पर देखा जा सकता है। परीक्षा केंद्रों पर यह दबाव होगा कि उनकी ऑनलाइन निगरानी की जा रही है, इसे गड़बड़ी की आशंका कम होगी।
नहीं मिली थी सीसीटीवी रिकॉर्डिंग
इसी सत्र में गत वर्ष एक परीक्षा केंद्र पर गड़बड़ी की आशंका में जब पड़ताल की गई थी तो सीसीटीवी रिकॉर्डिंग नहीं मिली थी। विवि प्रशासन ने इसमें डीबीआर से छेड़छाड़ कर रिकॉर्डिंग हटाने की आशंका जताई थी। आईपी एड्रेस वाले कैमरों की वजह से इस प्रकार के मामलों से भी बचत होगी।
प्रस्ताव तैयार, मंजूरी का इंतजार
लविवि के परीक्षा नियंत्रक ले. कर्नल डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा का कहना है कि सरकार की मंशा के अनुसार लविवि की परीक्षा पूरी तरह से पारदर्शी और नकलविहीन होगी। लविवि के परीक्षा केंद्रों पर वेब कैमरे लगाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है। प्र्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।