फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather worsens; Raipur-bound flight diverted to Lucknow

Lucknow News: मौसम बिगड़ा, रायपुर की उड़ान लखनऊ डायवर्ट

Sat, 27 Jun 2026 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Weather worsens; Raipur-bound flight diverted to Lucknow
लखनऊ। दिल्ली से शनिवार को रायपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट खराब मौसम के कारण लखनऊ डायवर्ट कर दी गई। मौसम सामान्य होने पर विमान रायपुर भेजा गया। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार इंडिगो की उड़ान 6ई-6312 दिल्ली से दोपहर 2:25 बजे के बजाय 3:20 बजे रवाना हुई। यह शाम 5:51 बजे रायपुर पहुंचनी भी। हालांकि, रायपुर के हवाई क्षेत्र में पहुंचने पर विमान को खराब मौसम के चलते नहीं उतारा जा सका। विमान ने हवा में कई चक्कर लगाए। इसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क किया तो विमान को लखनऊ डायवर्ट करने के निर्देश दिए गए। शाम 6:10 बजे विमान अमौसी एयरपोर्ट पर उतरा। रायपुर में मौसम सामान्य होने पर विमान वापस भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed