यूपी में कड़ाके की ठंड, 2 डिग्री सेल्सियस के साथ मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा, अभी नहीं मिलेगी राहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। शीतलहरी और बर्फीली हवाओं के असर से प्रदेश के कई जिलों में रात का पारा 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। मुजफ्फरनगर में तो पारा लुढ़ककर 2 डिग्री पर पहुंच गया और प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।
वहीं, अवध के जिलों बाराबंकी में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री जबकि रायबरेली (फुरसतगंज) में 2.8 डिग्री रहा। घने कोहरे से आवागमन प्रभावित हो रहा है।
लखनऊ में भी न्यूनतम तापमान गिरकर 4 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं, अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस के साथ लगातार दूसरे दिन प्रदेश में सबसे ठंडा दिन बहराइच में रहा।
इन जिलों का ये रहा तापमान
शाहजहांपुर-- 2.8
चुर्क (मिर्जापुर)-- 3.0
अंबेडकरनगर-- 3.5
सुल्तानपुर-- 3.5
अयोध्या-- 3.5
लखनऊ-- 4.0
बहराइच-- 4.6
ठंड से राहत नहीं
मौसम विभाग ने प्रदेश में सोमवार को कई जगह घने कोहरे और शीतलहर चलने की चेतावनी बरकरार रखी है।