{"_id":"60067ff38ebc3e2e6a251e17","slug":"weather-will-remain-cold-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में अभी नहीं मिलेगी घने कोहरे व शीतलहर से राहत, मौसम विभाग ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में अभी नहीं मिलेगी घने कोहरे व शीतलहर से राहत, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
Tue, 19 Jan 2021 12:15 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
घने कोहरे वाली सुबह, गलन भरी ठंड के बीच मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर घना कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी की है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ से जारी चेतावनी के मुताबिक पूर्वी उतर प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह और रात के समय घना कोहरा रह सकता है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में कोल्ड डे कंडीशन सक्रिय रहने के अलावा शीतलहर की भी चेतावनी जारी की है। सोमवार को प्रदेश में फुरसतगंज 3.6, चुर्क 4.1, इटावा 4.4 डिग्री सेल्सियस के साथ ठंडे स्थान रहे।
विज्ञापन
पछुआ हवाओं का जोर बढ़ने के चलते राजधानी लखनऊ समेत कई स्थानों का न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक बरेली और गोरखपुर में सुबह 5:30 बजे के लगभग बरेली और गोरखपुर में कोहरे के चलते विजिबिलिटी 25 मीटर के आसपास रही तो बहराइच और तराई के हिस्सों में 50 मीटर के आसपास विजिबिलिटी रही।
विज्ञापन