{"_id":"641e87ded8d2cbbf470e5a93","slug":"weather-was-changed-in-many-districts-in-uttar-pradesh-on-saterday-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather in UP: शनिवार सुबह बदला रहा मौसम का मिजाज, कई जिलों में हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather in UP: शनिवार सुबह बदला रहा मौसम का मिजाज, कई जिलों में हुई बारिश
Sat, 25 Mar 2023 01:57 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बलरापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 25 Mar 2023 01:57 PM IST
सार
यूपी के कई जिलों में शनिवार सुबह मौसम बदला रहा। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। शहरी इलाकों में जलभराव हुआ तो ग्रामीण क्षेत्रों में किसान परेशान रहे।
विज्ञापन
बलरामपुर में बारिश हुई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के कई जिलों में मौसम का मिजाज शनिवार सुबह बदला रहा। हालांकि, 10 बजे के करीब धूप निकल आई और मौसम सामान्य नजर आने लगा। कई जिलों में सुबह बारिश हुई तो कई जगह तेज हवाएं चलीं और बादल छाए रहे।
बलरामपुर जिले में हवाओं के साथ शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सुबह बारिश हुई जिससे शहरी इलाकों में जलभराव हो गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के कारण गेहूं, सरसो, मसूर व मटर की फसल को नुकसान हो रहा है। मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
ये भी पढ़ें - योगी@2.0 : उपलब्धियां, उम्मीदें और चुनौतियां ; एक साल, रिकॉर्ड अनेक, चुनौतियां भी कम नहीं, कुछ पार, कई बरकरार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - केंद्र के फैसले के बाद प्रदेश में भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का रास्ता साफ, इतने लोगों को मिलेगा लाभ
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि शनिवार को दोपहर में 1.30 बजे के आसपास तेज बारिश, बिजली और तेज हवाओं के चलने के आसार हैं। हवाओं की चाल 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास हो सकती है।
जिलाधिकारी अलीगढ़, मथुरा, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, हापुड़, अमरोहा, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर को इसकी सूचना जारी की गई है। वहीं लखनऊ में आपदा आयुक्त, को भी इसे लेकर आगाह किया गया है।
लोगों को मौसम को लेकर तैयार रहने और हालात बिगड़ने सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा है। इस दौरान कुछ नुकसान की आशंका से भी इनकार नहीं किया है।