{"_id":"6476cfc787ced38821034e35","slug":"weather-updates-for-coming-days-in-uttar-pradesh-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather in UP: यूपी में कई जगह चली धूल भरी तेज आंधी, जानें- आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather in UP: यूपी में कई जगह चली धूल भरी तेज आंधी, जानें- आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
Wed, 31 May 2023 02:40 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 31 May 2023 02:40 PM IST
सार
यूपी के कई जिलों में धूल भरी आंधी चली तो कई जिलों में पारा धीरे-धीरे सामान्य से अधिक होने लगा है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ धूल भरी हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जून की शुरुआत से पहले प्रदेश में मौसम का मिलाजुला रूप फिर से देखने को मिल रहा है। पारे का चढ़ना और चटख धूप के बीच कई इलाकों में मंगलवार को धूल भरी आंधी ने दस्तक दी। पश्चिमी विक्षोभ का असर बना रहने से लखनऊ समेत प्रदेश के कई इलाकों में दोपहर बाद तेज आंधी चली। कन्नौज में आंधी की रफ्तार 66 किमी. प्रति घंटा रही, जबकि झांसी में 55 किमी की रफ्तार दर्ज हुई।
विज्ञापन
इन सबके बीच प्रयागराज का अधिकतम पारा 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी, झांसी, उरई, बरेली समेत कई इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान 40 पार दर्ज हुआ। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक धीरे-धीरे पारा सामान्य से अधिक होने लगा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जांघों के बीच दबाकर ले जा रहे थे पौने चार-चार किलो सोना, कस्टम ने ऐसे दबोचे, अंडरवियर...
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजयुमो के पदाधिकारी फेल: अखबार न पढ़ने पर स्मृति ने लगाई पदाधिकारियों की क्लास, इन सवालों का नहीं दे पाए जवाब
आने वाले दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में तो मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन एक जून तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मौसम ऐसा ही रह सकता है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ धूल भरी हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।