{"_id":"659426050768646f700c92bb","slug":"weather-update-up-shivers-with-cold-orange-alert-issued-for-dense-fog-in-many-areas-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update : ठंड से कांपा यूपी, कई इलाकों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी, इन जिलों में चलेगी शीतलहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update : ठंड से कांपा यूपी, कई इलाकों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी, इन जिलों में चलेगी शीतलहर
Wed, 03 Jan 2024 12:14 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:14 AM IST
सार
मंगलवार को आगरा, इटावा, झांसी, बरेली, शाहजहांपुर, बस्ती, हरदोई, कानपुर में कोल्ड डे कंडीशन रहीं। जबकि बनारस, प्रयागराज में अत्यधिक घना कोहरा रहा, यहां दृश्यता शून्य रही।
विज्ञापन
शीतलहर का असर हुआ शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में गलन और कोहरा बरकरार है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर बुंदेलखंड व विंध्य क्षेत्र में दिखने लगा है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक झांसी में मंगलवार को बूंदाबांदी हुई। अगले दो-तीन दिन तक प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश-बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन
इन सबके बीच मंगलवार को आगरा, इटावा, झांसी, बरेली, शाहजहांपुर, बस्ती, हरदोई, कानपुर में कोल्ड डे कंडीशन रहीं। जबकि बनारस, प्रयागराज में अत्यधिक घना कोहरा रहा, यहां दृश्यता शून्य रही। फतेहगढ़ में 10 मीटर तक, बरेली में 20 मीटर, शाहजहांपुर, लखनऊ, हरदोई, बहराइच, फुर्सतगंज में दृश्यता 50 मीटर के आसपास तक रही।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, झांसी व आसपास के इलाकों में कोल्ड डे कंडीशन रहीं।
विज्ञापन
इन जिलों में कोहरे का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र ने वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर में घना कोहरा होने की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।