{"_id":"625d4a7bc9aa44494176a083","slug":"weather-update-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पछुआ हवाओं ने बढ़ाई तपिश, सीजन में पहली बार पारा 42 पार, महीने के अंत में हो सकती है बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पछुआ हवाओं ने बढ़ाई तपिश, सीजन में पहली बार पारा 42 पार, महीने के अंत में हो सकती है बूंदाबांदी
Mon, 18 Apr 2022 04:58 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 18 Apr 2022 04:58 PM IST
सार
गर्म हवाओं और तपिश ने लोगों को परेशान कर रखा है। इस सप्ताह पारा 43 डिग्री के आसपास जाने के आसार हैं। महीने के अंत तक बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में गर्मी के तेवर तीखे होते जा रहे है। सोमवार को भी तेज तपिश रही और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। रविवार को पारा 42 डिग्री के पार चला गया। इस सीजन में पारे ने पहली बार इतनी तेज छलांग लगाई है। हालांकि, न्यूनतम तापमान आश्चर्यजनक तरीके से नीचे गिरकर 22.4 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पछुआ हवाएं चलने से गर्मी बढ़ी है। इसी कारण पारे के तेवर तीखे हैं और लू का असर दिख रहा है।
विज्ञापन
मौसम बुलेटिन के मुताबिक दिन का तापमान 42.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक था। वहीं, रात के तापमान ने शनिवार के मुकाबले 5.3 डिग्री का गोता लगाया। शनिवार को न्यूनतम पारा 27.7 डिग्री था। वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक डॉ. सीएम नौटियाल का कहना है कि इस सप्ताह जमकर धूप रहेगी। तापमान भी 43 डिग्री के आसपास जाने के आसार हैं। गर्म हवाएं परेशान करती रहेंगी। अप्रैल के अंत तक बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
पहले हफ्ते में टूटा था 10 वर्षों का रिकॉर्ड
चिलचिलाती धूप, लू के थपेड़े और 41 डिग्री पारे के साथ अप्रैल के पहले सप्ताह में ही अधिकतम तापमान ने दर्स वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार बीते सालों में 15 अप्रैल के बाद ही पारा 40 या इससे अधिक पहुंचा था।
विज्ञापन
बीते कुछ दिनों में पारे में उतार-चढ़ाव
तारीख अधिकतम न्यूनतम
15 अप्रैल 40.2 25.1
14 अप्रैल 40.9 23.7
13 अप्रैल 40.2 26.8
12 अप्रैल 38.3 24.9
11 अप्रैल 41.3 23.8
10 अप्रैल 39.6 23.8