फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather update for uttar pradesh.

मौसम अपडेट: धीरे-धीरे तीखे होंगे सर्दी के तेवर, रविवार सुबह कोहरे के बाद निकली धूप ने दी राहत

Sun, 13 Dec 2020 11:04 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 13 Dec 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
Weather update for uttar pradesh.
धूप निकली तो लोग घूमने-फिरने निकले। - फोटो : amar ujala

मौसम एक दो दिन भले ही सामान्य रहे लेकिन इसके बाद सर्दी के तेवर तीखे होने लगेंगे। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर यहां भी दिखेगा। हालांकि सुबह की शुरुआत कोहरे से होगी।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद वहां से आ रही उत्तर-पछुआ हवाएं सर्दी बढ़ाएगी। दिन में धूप रहेगी तो मौसम सामान्य रह सकता है। लेकिन रात में सर्दी बढ़नी शुरू हो जाएगी। सुबह के समय राजधानी समेत आसपास के इलाके में कहीं हल्का मध्यम तो कहीं घना कोहरा भी पड़ सकता है।
विज्ञापन


वहीं, रविवार की सुबह लखनऊ व आसपास के इलाकों में कहीं मध्यम तो कहीं घना कोहरा रहा। हालांकि, सुबह करीब साढ़े आठ बजे धूप निकल आई तो लोगों ने राहत की सांस ली और छतों व लॉन में धूप सेंकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले शनिवार को धूप खुलने के कारण दिन का अधिकतम पारा चढ़ गया। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ये सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, रविवार को सुबह कोहरा रहा पर करीब साढ़े आठ बजे धूप खिल गई।

घने कोहरे के कारण ट्रेनें लेट, घंटों फंसे रहे यात्री

वहीं, घने कोहरे के कारण सामान्य ट्रेनों के अलावा स्पेशल ट्रेनें भी विलंब से चल रही हैं जिसके कारण यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। प्रयागराज स्टेशन पर मौजूद एक यात्री के परिजन ने बताया कि मैं दिल्ली से आ रहे अपने भाई का इंतजार कर रहा हूं पर ट्रेन चार घंटे लेट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed