{"_id":"58393d804f1c1bcc6713b871","slug":"weather-prediction-of-lucknow-nearby-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"पछुआ के तेज झोंकों ने बढ़ाई रात में सिहरन, आने वाले दिनों में दिखेंगे ठंड के तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पछुआ के तेज झोंकों ने बढ़ाई रात में सिहरन, आने वाले दिनों में दिखेंगे ठंड के तेवर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 26 Nov 2016 01:15 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी समेत सूबे में ठंड के तेवर आने वाले दिनों में अंगड़ाई लेने का मूड बना रहे हैं। राजधानी समेत सूबे में ठंड के तेवर आने वाले दिनों में अंगड़ाई लेने का मूड बना रहे हैं। सामान्य चल रहे मौसम में शुक्रवार से सीजन के पहले दिन सर्द पछुआ हवा की जोरदार एंट्री हुई है।
विज्ञापन
सुबह से ही रुक-रुक 4 से 24 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से चली तेज हवा ने शहरियों को सिहराया। रात को हवा के झोंकों ने अचानक सिहरन बढ़ाई तो ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव तापते नजर आए।
विज्ञापन
दिन का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम पारा 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोनों ही सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहे।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हवाओं में तेजी आई है। आने वाले दिनों में मौसम सामान्य रहने के अलावा रात के पारे में गिरावट दर्ज हो सकती है।