फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather of UP: Wind direction will change from tomorrow, temperature will fall due to westerly wind,

यूपी का मौसम: कल से बदलेगा हवाओं का रुख, पछुआ हवा चलने से गिरेगा तापमान, इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

Fri, 20 Dec 2024 07:19 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 20 Dec 2024 07:19 AM IST
सार

Weather of UP: यूपी में ठंडक वापस आ रही है। रविवार से पुरवाई थमने और पछुआ हवाएं चलने की वजह से तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने कई जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया। 
 

विज्ञापन
Weather of UP: Wind direction will change from tomorrow, temperature will fall due to westerly wind,
यूपी में कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजधानी के मौसम में बदलाव की आहट है। रविवार से यहां पुरवाई के थमने और पछुआ हवा चलने से पारे में गिरावट आने और सर्दी बढ़ने के आसार हैं। बृहस्पतिवार को दिन के तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में गुनगुनी धूप से राहत मिलती रही। सुबह और शाम के वक्त कोहरे के साथ हवा में ठंड घुली रही।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार व शनिवार को लखनऊ के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आने के आसार हैं। दिन व रात का तापमान लगभग स्थिर रहेगा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने से लखनऊ में शनिवार के बाद पुरवाई थमेगी और उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलेंगी। इससे फिर से तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी और कोहरा छंटेगा। रविवार से सर्दी बढ़ेगी।
विज्ञापन


इन इलाकों में है घने  कोहरे की चेतावनी
देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालबाग की हवा हुई लाल
राजधानी के छह वायु प्रदूषण मापक स्टेशनों में से लालबाग की हवा बृहस्पतिवार को फिर से बिगड़कर लाल श्रेणी में आ गई। यह सेहत के लिए बेहद खराब मानी जाती है। अलीगंज व तालकटोरा की हवा नारंगी यानी खराब श्रेणी और बीबीएयू और गोमतीनगर की हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में दर्ज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed