{"_id":"659a347f8a3df98e150e7fa7","slug":"weather-of-up-the-day-started-with-sunshine-the-breeze-continues-to-blow-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी का मौसम: धूप के साथ हुई दिन की शुरुआत, हवाओं में गलन बरकरार, मौसम विभाग ने जारी किए पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी का मौसम: धूप के साथ हुई दिन की शुरुआत, हवाओं में गलन बरकरार, मौसम विभाग ने जारी किए पूर्वानुमान
Sun, 07 Jan 2024 10:49 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 07 Jan 2024 10:49 AM IST
सार
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शनिवार को गोरखपुर में अत्यधिक घना कोहरा होने के कारण दृश्यता शून्य तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन
Winter in UP
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
रविवार का मौसम बीते दिनों की तुलना में बेहतर रहा। दिन की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई। राजधानी लखनऊ और उससे सटे हुए जिलों में कोहरे का असर नहीं रहा। हवाओं में ठंडक के बीच निकली हल्की धूप ने राहत देने का काम किया। पूर्वी और पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जिलों में भी मौसम अपेक्षाकृत बेहतर रहा।
विज्ञापन
हालांकि मौसम विभाग रविवार को बारिश से राहत के आसार जता रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से फिर मौसम करवट बदल सकता है और कड़ाके की ठंड परेशान कर सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शनिवार को गोरखपुर में अत्यधिक घना कोहरा होने के कारण दृश्यता शून्य तक पहुंच गई थी। आगरा में 30 मीटर, कुशीनगर में 50 मीटर, बहराइच में 60 व झांसी में 80 मीटर दृश्यता रही। इसके अलावा प्रदेश के कई इलाकों में कोहरा रहा। मुजफ्फरनगर और आगरा में सबसे ठंडे दिन रहे।
विज्ञापन
इन इलाकों में कोहरे की चेतावनी
अंबेडकरनगर, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, देवरिया, फरूखाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, जौनपुर, कुशीनगर, लखीमपुरखीरी, लखनऊ, महाराजगंज, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, संतकबीरनगर, संत रविदास नगर, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, शामली, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी व आसपास के इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन