फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather of UP: Monsoon shifted from central to north and became active again in the state, heavy rain expected

यूपी का मौसम: मध्य से उत्तर की ओर खिसका मानसून प्रदेश में फिर सक्रिय, कल से कई जिलों में भारी बारिश की उम्मीद

Mon, 29 Jul 2024 08:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 29 Jul 2024 08:56 PM IST
सार

Weather of UP: यूपी से दूर खिसका मानसून अब एक बार फिर प्रदेश की तरफ लौट रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
Weather of UP: Monsoon shifted from central to north and became active again in the state, heavy rain expected
कल से प्रदेश में बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में जुलाई में सामान्य से कम बारिश होने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार से अगले दो दिन ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश से लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मानसून ट्रफ के मध्य भारत से उत्तर की ओर खिसकने और यूपी में मानसून के सक्रिय से मंगलवार से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं तराई समेत पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में 30 जुलाई से एक अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान है। सोमवार को दक्षिणी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

विज्ञापन


वहीं, सोमवार को बस्ती में सर्वाधिक 39 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। कानपुर में 38.4 डिग्री और प्रयागराज में 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। जबकि बस्ती में सबसे कम 25 डिग्री सेल्सियस तो झांसी में 25.8 डिग्री और बाराबंकी व बुलंदशहर में 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन


राजधानी में बूंदाबांदी के आसार
 राजधानी में जुलाई के आखिरी सप्ताह में लोगों को बारिश का इंतजार ही रहा। सामान्य से कम बारिश होने की वजह से सावन में भी लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं।सोमवार को भी तीखी धूप ने तेवर दिखाया। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अब लोगों को राहत मिलने वाली है। प्रदेश में मानसून के फिर से सक्रिय होने से राजधानी में मंगलवार से अगले दो दिन बूंदाबांदी व हल्की बारिश की परिस्थितियां बन रही हैं। सोमवार को पारे में 2.3 डिग्री की उछाल के साथ अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रात का तापमान 0.9 डिग्री की गिरावट के साथ 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed