फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather of UP: Monsoon has slowed down, will intensify again from tomorrow, warning of heavy rain issued in th

UP Weather : धीमी हुई मानसून की चाल... आज से फिर पकड़ेगा रफ्तार, इन जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी

Wed, 10 Jul 2024 12:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 10 Jul 2024 12:25 AM IST
सार

Weather of UP: यूपी में बीते दो दिनों से मानसून ठहर गया था। आने वाले दिनों में वह फिर से अपनी रंगत में लौटेगा। आने वाले तीन से चार दिन प्रदेश में भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Weather of UP: Monsoon has slowed down, will intensify again from tomorrow, warning of heavy rain issued in th
प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। - फोटो : PTI

विस्तार

पिछले दो दिनों से धीमी चाल में रहा मानसून अब अगले कुछ दिनों तक पूरे प्रदेश पर मेहरबान रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से मानसून दोबारा अपनी रंगत में आएगा और अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने के आसार हैं। धान की रोपाई के लिए उपयुक्त इस बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से भी राहत मिलेगी।सोमवार रात से मंगलवार की सुबह तक रामपुर व सोनभद्र जिलों में 70 मिमी, गोरखपुर में 60 मिमी. और बरेली में 50 मिमी बारिश दर्ज की गई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मानसून टर्फ के उत्तर की ओर अपनी सामान्य स्थिति पर खिसकने की वजह से बारिश की तीव्रता व क्षेत्रफल में बढोतरी के संकेत हैं।

विज्ञापन


पारा सामान्य से अधिक
बीते दिनों लगातार बारिश का असर पारे पर था, जिसके कारण दिन का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ था। मंगलवार को ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा।इसमें3.7 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मंगलवार को प्रदेश में वाराणसी 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। कानपुर में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री और बस्ती में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो नजीबाबाद में रात का तापमान 23.4 डिग्री, मेरठ में 23.5 डिग्री और बरेली में 24 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन


इन इलाकों के लिए है भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
बुधवार के लिए मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती, बहराइच, सिद्धार्थनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज आदि तराई इलाकों समेत देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, गोंडा, बलरामपुर आदि में गरज चमक के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी में अगले दो दिन अच्छी बारिश, उमस से मिलेगी राहत

Weather of UP: Monsoon has slowed down, will intensify again from tomorrow, warning of heavy rain issued in th
बारिश - फोटो : अमर उजाला
पिछले दो दिनों की गर्मी और उमस के बाद मंगलवार को राजधानी में कुछ इलाकों में हुई बारिश होने से लोगों को राहत मिली। हालांकि अमौसी व शहर के बाहरी इलाके सूखे रहे। पुराने लखनऊ, महानगर, अलीगंज, इंदिरानगर, राजाजीपुरम समेत कई इलाकों में मंगलवार दोपहर अचानक हुई बारिश से बिना छतरी या रेनकोट के निकले लोग तरबतर हुए। निगोहां, माल, मलिहाबाद, रहिमाबाद समेत आसपास बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक राजधानी में अच्छी बारिश के आसार हैं, इससे लोगों को उमस से राहत मिलेगी। पिछले दो दिनों में तापमान में 5.4 डिग्री की बढोतरी के कारण लोग गर्मी व उमस से परेशान रहे। जहां तक मंगलवार की बात है तो दिन का तापमान 1.7 डिग्री उछाल के साथ 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में 2.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई और रात का पारा 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मानसून टर्फ के उत्तर की ओर अपनी सामान्य स्थिति पर खिसकने की वजह से बुधवार से अगले दो दिनों तक बारिश की तीव्रता व क्षेत्रफल में बढोतरी के आसार हैं।

कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बिल्कुल भी पानी नहीं
मंगलवार के लिए मौसम विभाग का अनुमान यही था कि पानी नहीं बरसेगा, पर अचानक पानी बरस पड़ा। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि कहीं-कहीं उमस कीअधिकता व बादलों के इकट्ठा होने के कारण कुछ पॉकेट में पानी बरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed