फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather of UP: Hail fell in Jhansi, rain in many districts, forecast of rain and storm in these areas

यूपी का मौसम: झांसी में गिरे ओले, कई जिलों में हुई बारिश, इन इलाकों में बरसात और आंधी का पूर्वानुमान

Sat, 13 Apr 2024 11:00 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 13 Apr 2024 11:00 PM IST
सार

Weather of UP: यूपी में मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं चलने के साथ ओले भी गिरे हैं। कुछ जगहों से बारिश होने की खबरें हैं। 

विज्ञापन
Weather of UP: Hail fell in Jhansi, rain in many districts, forecast of rain and storm in these areas
प्रदेश के कई जिलों में ओले गिरे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश का मौसम बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं तेज हवा का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को झांसी और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि हुई। वहीं इटावा, गाजीपुर, हरदोई, हमीरपुर, कानपुर और आसपास भी बरसात रिकॉर्ड हुई है। मौसम विभाग ने रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को भी कई जिलों में बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक रविवार को पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों पर गरज चमक के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि के आसार हैं। पूर्वी यूपी में भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन


इसी के साथ-साथ प्रदेश में 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान तापमान दो से पांच डिग्री तक गिर सकता है। मौसम विभाग ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेती को नुकसान
मौसम के इस बदलाव से शहरी निवासियों के लिए मौसम जरूर सुहावना हो सकता है लेकिन यह बदलाव फसल के लिए उचित नहीं है। गेहूं की कटती फसल के साथ आम के लिए भी यह ओलावृष्टि नुकसानदेय साबित होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed