फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather of UP: Fog disappeared from the state, cold also reduced, weather will change again from November 25,

Weather of UP: प्रदेश से गायब हुआ कोहरा, ठंड भी हुई कम, 25 नवंबर से फिर करवट लेगा मौसम, ये हैं पूर्वानुमान

Sat, 23 Nov 2024 08:44 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 23 Nov 2024 08:44 AM IST
सार

Cold in UP: कुछ दिनों तक कोहरे और धुंध से प्रभावित रहने वाले यूपी को अब कोहरे से निजात मिल गई है। कोहरे की जगह अब पूरे प्रदेश में साफ और चटख धूप निकल रही है। 

विज्ञापन
Weather of UP: Fog disappeared from the state, cold also reduced, weather will change again from November 25,
मौसम अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पछुआ के असर से शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में धुंध व कोहरे का असर कम हुआ। धूप खिलने से दिन में हल्की तपिश बढ़ी। मौसम विभाग का कहना है कि आसमान साफ होने व धूप के सतह पर आने से अगले कुछ दिनों में दिन व रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री का उछाल देखने को मिलेगा। पिछले कई दिनों से तापमान में क्रमश: गिरावट से शुक्रवार को भी हवा में ठंडक व सिहरन रही।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक एक नए विकसित हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण 25 नवंबर से दोबारा पारा गिरना शुरू होगा। शनिवार से पछुआ हवा और जोर पकड़ेगी जो 26 नवंबर से कमजोर होगी। पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार के बाद पहाड़ों पर बर्फबारी के भी आसार हैं। शुक्रवार को 30 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ उरई सर्वाधिक गर्म रहा। बहराइच में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और झांसी में 28 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो अयोध्या में 9 डिग्री, मुजफ्फरनगर में 10.1 डिग्री और मेरठ में 10.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन


राजधानी में छंटा कोहरा, खिली धूप
राजधानी में शुक्रवार को पछुआ के असर से धुंध व कोहरे का असर कम हुआ। धूप खिलने से दिन में गर्मी थोड़ा बढ़ी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में दिन व रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का उछाल देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक नए विकसित हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से 25 नवंबर से दोबारा पारा गिरना शुरू होगा। शुक्रवार को दिन का तापमान 1.9 डिग्री की उछाल के साथ 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रात का तापमान 1.3 की बढत के साथ 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 

शुक्रवार को लखनऊ में एक्यूआई का हाल

बीबीएयू- 169 पीला
गोमतीनगर- 185 पीला
अलीगंज- 288 नारंगी
कुकरैल- 173 पीला
लालबाग- 339 लाल
तालकटोरा 207 नारंगी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed