फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather is changing, take measures to keep your heart healthy

Lucknow News: बदल रहा मौसम, दिल को दुरुस्त रखने का करें उपाय

Mon, 04 Nov 2024 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 04 Nov 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Weather is changing, take measures to keep your heart healthy
श्रावस्ती। मौसम बदलने लगा। ठंड धीरे-धीरे दस्तक देने लगी है।सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। ऐसे में जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। चिकित्सक लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

बदलते मौसम का लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, इसके लिए सीएमओ डॉ. एपी सिंह ने लोगों को सेहत के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी है, तभी ठंड के मौसम में आसानी से रह सकेंगे। बच्चों-बुजुर्गों के साथ ही दिल के मरीजों सहित सांस के रोगियों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन


सांस लेने में होती है समस्या
उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में खून की नसें सिकुड़ने लगती हैं। इससे दिल को शरीर में खून का प्रवाह सुचारू रखने के लिए अधिक श्रम करना पड़ता है। इससे सांस लेने में समस्या तो होती ही है, साथ ही ब्लड प्रेशर भी बढ़ता है। 40 वर्ष की आयु पार कर चुके लोगों को इस मौसम में विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का ध्यान रखना है जरूरी
सिगरेट व शराब से परहेज करें, सुबह टहलने के बजाए हल्की धूप में टहलना लाभदायक होगा। तली-भुनी व मसालेदार खाने से बचें। नियमित योग करें। खानपान में गर्म चीजें शामिल करें। शुगर के मरीजों को अधिक क्रियाशील रहना जरूरी है। सीने में दर्द, बेचैनी व पसीना आने पर चिकित्सक से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed