फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather in up: Weather changed rapidly in the state, bright sunshine, mercury dropped

Weather in up: प्रदेश में तेजी से बदला मौसम, खुली तेज धूप, गिरा पारा, आज हो सकती है बारिश

Wed, 31 Jan 2024 12:05 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 31 Jan 2024 12:05 AM IST
सार

यूपी में मौसम एकदम से बदल गया है। दिन में तेज धूप खुलने से तापमान बढ़ गया है। दूसरी ओर बादलों ने भी डेरा डाल दिया है। बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Weather in up: Weather changed rapidly in the state, bright sunshine, mercury dropped
कल हो सकती है बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश का मौसम बीते दो दिनों में तेजी से बदला है। बुधवार से इसमें फिर बदलाव के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 31 जनवरी से प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं। चार फरवरी तक फिलहाल बूंदाबांदी-बौछारों के आसार जताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ी है। इसके कारण पृथ्वी की सतह पर हवा का रुख बदला हुआ है। ज्यादातर इलाकों में गलन समाप्त हो गई है। वहीं एक के बाद एक यानी दो पश्चिमी विक्षोभों का प्रभाव 31 जनवरी से एक फरवरी को दिखेगा। इस दौरान प्रदेश के उत्तरी तराई भाग उसके मध्यवर्ती हिस्से में गरज-चमक और 30 से 40 किमी की रफ्तार से चलने वाली हवा के आसार हैं। वहीं रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है। इसके बाद आंशिक अंतराल के बाद अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तीन और चार फरवरी को फिर कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में बादल-बिजली की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात-दिन का पारा चढ़ा
मंगलवार को न्यूनतम तापमान ज्यादातर इलाकों में 8 से 12 के बीच रहा, जबकि अधिकतम तापमान मेरठ और अलीगढ़ को छोड़कर 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed