फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather in UP: Temperature will go up two days.

UP: दो दिन परेशान करेगी तीखी गर्मी, पछुआ चलने से मिलेगी राहत, कई इलाकों में बूंदाबांदी के भी आसार

Tue, 01 Oct 2024 05:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 01 Oct 2024 05:53 PM IST
सार

यूपी में अगले दो दिन तीखी गर्मी परेशान करेगी। हालांकि, पछुआ हवा चलने से राहत मिलने के आसार हैं। वहीं, कई जगहों पर बूंदाबांदी की भी भविष्यवाणी की गई है।

विज्ञापन
Weather in UP: Temperature will go up two days.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

बीते दिनों की बारिश से सुहाना हुआ मौसम फिर अपने तीखे तेवरों से परेशान कर रहा है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल 2 अक्तूबर तक तीखी गर्मी परेशान करेगी। लखनऊ में तो अभी पांच दिन तक मौसम एकदम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि, तीन अक्तूबर को जिस सिस्टम के सक्रिय होने के आसार दिख रहे हैं, यदि वो सही समय पर सक्रिय हो जाता है तो पछुआ चलने से तापमान की तेजी रुकेगी।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बुधवार को भी मौसम ऐसे ही शुष्क बना रहेगा। प्रदेश की पूर्वी तराई बेल्ट में बृहस्पतिवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। पश्चिमी भाग के तराई इलाकों में भी बूंदाबांदी के आसार हैं। पारे का बढ़ना भी जारी है पर बृहस्पतिवार को पछुआ चलने के बाद पारे का चढ़ना रुकेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बरेली के हाईवे अधिग्रहण घोटाले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 18 और अधिकारी व कर्मचारी हो सकते हैं निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - VIDEO: दबंगों ने कारोबारी को पेट्रोल पंप से अगवा कर पीटा, लूट का आरोप, फिर वापस फेंककर चले गए


फिलहाल प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात करें तो वाराणसी में सर्वाधिक 35.3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया जा रहा है। वहीं, अयोध्या में 35 डिग्री और आगरा में 34.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान की बात करें तो नजीबाबाद में 22.5 डिग्री, मुजफ्फरनगर में 23.2 डिग्री और बाराबंकी व बुलंदशहर में 23.5 डिग्री सेल्सियस तापमान देखने को मिला।

दिन की अपेक्षा रात अधिक गर्म
सोमवार को जारी मौसम बुलेटिन को देखें तो राजधानी में दिन के बजाय रात ज्यादा गर्म है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान कई इलाकों में सामान्य से कम रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज हुआ है। फतेहगढ़ में तो न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

मानसून की वापसी को परिस्थितियां अनुकूल
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों के दौरान राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ और हिस्सों, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, गिलिगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed